- Hindi News »
- Elections »
- Puducherry Election Results 2026 Ainrc Bjp Party Wise Leads
पुडुचेरी में AINRC-BJP गठबंधन की सरकार: दोनों दलों को मिलने जा रही हैं 15 सीटें
AINRC Puducherry Assembly Election: पुडुचेरी चुनाव के नतीजों और रुझानों में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 10 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं बीजेपी 5 और डीएमके 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
- Written By: प्रिया जैस

पुडुचेरी चुनाव परिणाम (सौजन्य-एक्स@ceopuducherry)
Puducherry Election Results 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के जारी नतीजों और रुझानों में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 25 सीटों के रुझान और परिणामों में एआईएनआरसी कुल 10 सीटों पर अपनी बढ़त और जीत दर्ज कर चुकी है। पार्टी ने अब तक 9 सीटें जीत ली हैं और 1 सीट पर आगे चल रही है।
बीजेपी और डीएमके का प्रदर्शन
दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रदर्शन काफी मजबूत दिख रहा है। बीजेपी ने कुल 5 सीटों पर अपनी पकड़ बनाई है, जिसमें से वह 2 सीटें जीत चुकी है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) कुल 2 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है, जिसमें उसने 1 सीट जीती है और 1 सीट पर बढ़त बनाई हुई है।
अन्य पार्टियों और निर्दलीयों की स्थिति
अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों की बात करें तो इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) ने 1 सीट जीती है, जबकि लच्चिया जननायका कत्छी (LJK) 1 सीट पर आगे चल रही है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (ADMK) ने भी 1 सीट पर जीत दर्ज की है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल की जीत का जश्न और आंखों में नमी, भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; कही बड़ी बात-देखें VIDEO
Thalapathy Vijay की इन 7 फिल्मों ने बदली साउथ सिनेमा की दिशा, सिस्टम पर तीखे प्रहार से बने जन नेता
पश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची ममता बनर्जी, कहा- मेरे वोट लूटे जा रहे हैं, देखें VIDEO
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम (इलेक्शन कमिशन स्क्रीन ग्रैब)
इसके अलावा नेयम मक्कल कड़गम (NYMK) और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) भी 1-1 सीट पर आगे चल रही हैं। निर्दलीय (IND) उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 सीटें जीती हैं। इस तरह कुल 25 सीटों में से 17 के नतीजे आ चुके हैं और 8 सीटों पर रुझान जारी हैं।
यह भी पढ़ें – वोटों की गिनती के बीच भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता आवास के बाहर काटा बवाल, देखें VIDEO
30 विधानसभा सीटों पर हुआ चुनाव
आपको जानकारी दें, कि पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में इस बार करीब 90 प्रतिशत मतदान किया गया। 9 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई। इस बार मतदान प्रतिशत 2011 में 85.57%, 2016 में 85.08% और 2021 में 83.42% के पिछले आंकड़ों से ज्यादा है।
आपको जानकारी दें, कि पुडुचेरी में 30 चुनी हुई विधानसभा सीटों के अलावा, तीन सदस्यों को उपराज्यपाल द्वारा विधानसभा के लिए मनोनीत किया जाता है। इस बार, पुडुचेरी में कुल 950,311 मतदाता थे। इस संख्या में 446,361 पुरुष, 503,810 महिलाएं और 140 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल थे। इस बार विधानसभा की 30 सीटों पर कुल 294 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान पर अपनी किस्मत आजमाई थी।
Puducherry election results 2026 ainrc bjp party wise leads
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुडुचेरी में AINRC-BJP गठबंधन की सरकार: दोनों दलों को मिलने जा रही हैं 15 सीटें
May 04, 2026 | 04:21 PMनासिक की 2 महिला अपराधियों ने छुड़ाए पुलिस के छक्के, 1 महीने से फरार अब तक नहीं ढूंढ पाई पुलिस
May 04, 2026 | 04:20 PMबंगाल की जीत का जश्न और आंखों में नमी, भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; कही बड़ी बात-देखें VIDEO
May 04, 2026 | 04:19 PMSambhajinagar में नई जल योजना में देरी, 2740 करोड़ की जल योजना अधूरी; अब जून से मिलेगा अतिरिक्त पानी
May 04, 2026 | 04:17 PMThalapathy Vijay की इन 7 फिल्मों ने बदली साउथ सिनेमा की दिशा, सिस्टम पर तीखे प्रहार से बने जन नेता
May 04, 2026 | 04:14 PMBaramati By-Election Result: सुनेत्रा पवार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, समर्थकों से की जश्न न मनाने की अपील
May 04, 2026 | 04:12 PMसुनेत्रा पवार ने रचा नया कीर्तिमान, देश में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़कर बारामती में फहराया परचम
May 04, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM












