प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- बाबा साहेब की उपलब्धियों से चिढ़ते थे कांग्रेसी नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अकोला में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों को ना बाबा साहेब के संविधान की परवाह है, ना कोर्ट की और ना ही देश की भावना की।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान अकोला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सारे कार्यों का श्रेय अपने लेना चाह रही थी। इसीलिए कांग्रेस परिवार के लोग उनकी उपेक्षा करते थे। बाबा साहब के बड़े कार्यों का श्रेय कांग्रेस के एक परिवार ने खुद ले लिए। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को कभी कांग्रेस के लोग पसंद नहीं करते थे। इसीलिए चुनाव में हरवा दिया था। संविधान निर्माण का श्रेय उनको दिया जाता है, यह भी कांग्रेसी नेताओं को पसंद नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत-रत्न तक नहीं दिया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के सहयोग वाली सरकार को जाता है।