प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- यमुना की सफाई न करना केजरीवाल सरकार की बेशर्मी, बेईमानी, बदनीयती
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जनसभा करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा ये बेशर्मी है, बेईमानी है, बदनीयती है। ये दिल्ली वालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल सरकार के ऊपर यमुना की सफाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने पिछले तीन चुनाव में यमुना की सफाई के नाम पर वोट मांगा, लेकिन अब वह इसकी सफाई नहीं करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह उनकी बेशर्मी है, बेईमानी है, बदनीयती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली को पानी माफियाओं के भरोसे छोड़कर कोई यहां की जनता को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं। इसीलिए पूर्वांचल और बिहार के लोग हर साल यमुना के गंदे पानी में छठ की पूजा करने के लिए मजबूर होते हैं।