प्रवीण दरेकर बोले : संजय राउत का दिमाग ठीक नहीं, देवेंद्र फडणवीस फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री
संजय राउत के बयान पर बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि संजय राउत को अपना दिमाग जमीन पर उतारने की जरूरत है। राज्य की जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों परिणामों को लेकर भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि संजय राउत को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए और जमीन की सच्चाई को समझना चाहिए। केवल गाली-गलौज से चुनाव नहीं जीते जाते। महाराष्ट्र तब और अधिक प्रगति करेगा। जब राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार होगी। यही कारण है कि जनता ने हमें वोट दिया है। मैं विशेष रूप से राज्य की महिलाओं का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि देवेंद्र फडणवीस फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।