आज चंडीगढ़ में NDA पार्टी की बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

आज चंडीगढ़ में NDA पार्टी की बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
हरियाणा के आगामी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार यानि आज को होगा
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: हरियाणा के आगामी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार यानि आज को होगा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद शाम को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सदस्य दलों की बैठक होगी। बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

दरअसल बैठक पंचकुला में नई हरियाणा सरकार के पदभार ग्रहण समारोह के तुरंत बाद दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चंडीगढ़ के होटल बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए नेताओं और प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और इस बैठक में सदस्य दलों के नेताओ को संबोधित भी करेंगे।

 एनडीए की पहली बैठक

पंचकूला में नई हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी बैठक का हिस्सा होंगे। इस बैठक में एनडीए के 31 घटक दलों के अध्यक्ष और प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। इसमें एनडीए के सभी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी मौजूद होंगे।

सम्मेलन में कई राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा

 NDA पार्टी
राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा

तीसरी सरकार के गठन के बाद यह पहली एनडीए बैठक होगी। इस सम्मेलन में कई राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा हो सकती है. चंडीगढ़ में एनडीए की बैठक की तैयारी चल रही है। एनडीए के सभी सदस्य दलों के नेता चंडीगढ़ पहुंच चुके है। आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से हरियाणा में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है.

हरियाणा के नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों ने एक बैठक में सैनी को चुना, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रमुख पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल हुए।

बता दें कि सैनी का नाम विधायक कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने प्रस्तावित किया कि, इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने घोषणा की। मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की, जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए, और राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com