पैठण विधानसभा सीट : शिवसेना लगाएगी हैट्रिक या कांग्रेस पलटेगी पासा, जानिए इस सीट का क्या रहा है इतिहास?

पैठण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह औरंगाबाद जिले में स्थित है। आज हम पैठाण विधानसभा सीट के बारे में विस्तार से जानेंगे।
पैठण विधानसभा सीट : शिवसेना लगाएगी हैट्रिक या कांग्रेस पलटेगी पासा, जानिए इस सीट का क्या रहा है इतिहास?
पैठण विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
Updated on

छत्रपति संभाजी नगर : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने का आदेश दिया है। बता दें, महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी–बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम पैठण विधानसभा सीट के बारे में विस्तार से जानेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

पैठण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। पैठण जालना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, साथ ही पांच अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी हैं, जिनमें जालना जिले में बदनापुर, जालना और भोकरदन और औरंगाबाद जिले में सिलोद और फुलंबरी शामिल हैं।

पैठण विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?

वर्ष उम्मीदवार पार्टी कुल वोट
2019 संदीपनराव आसाराम भुमरे SHS 83,403
2014 संदीपनराव आसाराम भुमरे SHS 66,991
2009 संजय वाघचौरे NCP 64,179
2004 भुमरे संदीपनराव SHS 48,462
1999 संदीपनराव आसाराम भुमरे SHS 48,266
1995 संदीपनराव आसाराम भुमरे SHS 43,802
1990 अप्पासाहेब अलीस बाबनराव वाघचौरे SHS 48,273
1985 चंद्रकांत घोडके ICS 30,124
1980 काले शिवाजी राव साहेबराव INC(I) 27,739
1978 भाऊराव आबाजी थोरात JNP 16,355
1972 कल्याणराव पाटिल INC 40,953

पैठण विधानसभा का जातीय समीकरण

पैठण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह औरंगाबाद जिले में स्थित है और जालना संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। पैठण विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 41,547 हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 6,592 हैं। पैठण विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 44,752 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार करीब 14.8 प्रतिशत है। 2019 के विधानसभा चुनाव के अनुसार पैठण विधानसभा के मतदाताओं का मतदान कुल 70.53 प्रतिशत था।

जानिए इस बार क्या बन रहा समीकरण

पैठण विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ने सबसे ज्यादा बार शिवसेना को अपना जनेदेश देने का काम किया है। इस सीट पर सबसे पहली बार 1972 में चुनाव हुआ था। उस समय इस सीट से कांग्रेस को जात मिली थी। 1978 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जनता पार्टी को जीत मिली थी। 1980 के चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। 1985 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से इंडियन कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी को जीत मिली थी। 1990  के विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने अपना जनादेश बदला और इस सीट से शिवसेना को जीत दिलाई, तब से लेकर 2024 तक इस सीच से शिवसेना जीतती रही।

2009 के विधानसभा चुनाव में यहां की जनता का मिजाज बदला और अपना जनादेश एनसीपी के संजय वाघचौरे को दैकर इस सीट से विधायक बनाया। 2009 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एक फिर से शिवसेना की वापसी हुई, तब से लेकर मौजूदा समय तक शिवसेना का दबदबा बना हुआ है और संदीपनराव आसाराम भुमरे इस सीट से विधायक हैं। पैठाण विधानसभा सीट के इतिहास से एक बात तो समझ आ रहा कि इस बार भी इस सीट पर शिवसेना की रिपीटेशन की चांसेस दिखाई दे रही है। हालांकि यह तो सिर्फ एक अनुमान है बाकी तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com