-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Aurangabad East Assembly Constituency Profile Maharashtra Assembly Elections 2024
औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट : BJP के गढ़ में अतुल सावे लगाएंगे हैट्रिक या कांग्रेस की होगा धमाकेदार वापसी
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट पर पहली बार साल 1980 में चुनाव हुआ था। उस समय के चुनाव में यहां की जनता ने जनता पार्टी के उम्मीदवार गवांडे रामभाऊ एकनाथ को चुनकर यहां का विधायक बनाया था।

औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
छत्रपति संभाजी नगर : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने का आदेश दिया है। बता दें, महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी–बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट के बारे में विस्तार से जानेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
औरंगाबाद पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र विधानसभा के छह निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। यह औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है, साथ ही पांच अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जैसे वैजापुर, गंगापुर, औरंगाबाद सेंट्रल, कन्नड़ और औरंगाबाद पश्चिम (एससी) शामिल हैं। इस विधानसभा सीट पर पहली बार साल 1980 में चुनाव हुआ था। उस समय के चुनाव में यहां की जनता ने जनता पार्टी के उम्मीदवार गवांडे रामभाऊ एकनाथ को चुनकर यहां का विधायक बनाया था।
औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?
| वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | कुल वोट |
|---|---|---|---|
| 2019 | अतुल मोरेश्वर सावे | बीजेपी | 93,966 |
| 2014 | अतुल मोरेश्वर सावे | बीजेपी | 64,528 |
| 2009 | दर्डा राजेंद्र जवाहरलाल | INC | 48,190 |
| 2004 | डॉ. काले कल्याण | INC | 97,278 |
| 1999 | बागडे हरिभाऊ किसान | बीजेपी | 65,596 |
| 1995 | रगड़े हरिभाऊ किसान | बीजेपी | 49,496 |
| 1990 | हरिभाऊ किसनराव बागडे | बीजेपी | 55,581 |
| 1985 | हरिभाऊ किशनराव बागडे | बीजेपी | 32,174 |
| 1980 | औटडे केशवराव विष्णाथ | INC(I) | 22,369 |
| 1978 | गवांडे रामभाऊ एकनाथ | जेएनपी | 33,414 |
औरंगाबाद पूर्व विधानसभा का जातीय समीकरण
औरंगाबाद पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह औरंगाबाद जिले में स्थित है और औरंगाबाद संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। औरंगाबाद पूर्व विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 50,698 हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 3,267 हैं। औरंगाबाद पूर्व विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 115,573 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार करीब 37.5 प्रतिशत है। 2019 विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद पूर्व विधानसभा के लिए मतदाता मतदान प्रतिशत 63.38 % रहा।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
जानिए इस बार क्या बन रहा समीकरण
औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ने सबसे ज्यादा बार बीजेपी को अपना जनेदेश देने का काम किया है। इस सीट पर सबसे पहली बार 1978 में चुनाव हुआ था। उस समय इस सीट से जनता पार्टी को जात मिली थी। 1980 में इस सीट से कांग्रेस को जीत मिली थी। 1985 से लेकर 1999 तक इस सीट पर बीजेपी का दवदबा रहा। 2004के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई थी और 2009 में भी यहां की जनता ने कांग्रेस को ही चुना। 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एक बार फिर से बीजेपी की वापसी हुई तब से लेकर मौजूदा समय तक इस सीट से बीजेपी को जीत मिलती रही। मौजूदा समय में अतुल मोरेश्वर सावे यहां के विधायक हैं।
2024 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने अतुल मोरेश्वर सावे को ही इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट के इतिहास से एक बात तो समझ आ रहा कि इस बार भी इस सीट पर भाजपा की रिपीटेशन की चांसेस दिखाई दे रही है। हालांकि यह तो सिर्फ एक अनुमान है बाकी तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें – औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा सीट : शिवसेना की गढ़ में शिंदे और ठाकरे गुट में होगी चुनावी जंग, जनिए इस सीट का क्या है इतिहास?
Aurangabad east assembly constituency profile maharashtra assembly elections 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMजमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














