ओमप्रकाश राजभर बोले- उपचुनाव तो सत्ता पक्ष का होता है, दुधारू गाय को ही वोट देगी यूपी की जनता
उपचुनाव अक्सर सत्ता पक्ष का होता है, क्योंकि जनता जानती है कि विपक्ष के जीतने पर इलाके में विकास का काम मुश्किल होगा। लोकतंत्र में नतीजों से पहले सभी अपने को विजेता मानते हैं, लेकिन सारी सीटें सत्तापक्ष के ही खाते में जाएंगी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए 201 नवंबर को वोट पड़ेगा। भाजपा के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने अपनी ओर से भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जोर लगाया है। ओम प्रकाश राजभर ने बड़े शालीन लहजे में कहा कि यूपी चुनाव सत्ता पक्ष का चुनाव होता है और जनता भी इसे बखूबी जानती है। जनता की कोशिश है कि वह दुधारू गाय को चुनाव में विजयी बनाएं, ताकि अपने क्षेत्र में विकास करवा सके। विरोधी पक्ष के लोग चुनाव जीतने के बाद भी अपने क्षेत्र में कुछ नहीं कर पाएंगे। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यशाली जनता में अच्छी तरह से पहुंच गई है। वह चुनाव जीतने के बाद केवल अपनी बिरादरी के लोगों का ध्यान रखते हैं, बाकी लोगों को ठगने और धोखा देने का काम करते हैं।