महाराष्ट्र चुनाव: देवेंद्र फडणवीस ने महायुति की जीत पर जनता का किया धन्यवाद, बोले- नए सीएम पर नहीं होगा कोई विवाद
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। इसमें महायुति में ने बहुमत का आंकड़ा पार किया है। जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा महाराष्ट्र के लोगों ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज मतगणना जारी है, जिसमें आज महायुति ने बढ़त बहुमत का आंकड़ा पार कर रखा है। इस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने महायुति को “अभूतपूर्व जीत” दी है और “सीएम चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा”।
जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, “महाराष्ट्र के लोगों ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उनके नारे ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’ के अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमारे लिए वोट किया।”
महायुति की जीत एकता की जीत है
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि, “यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है।” मुख्यमंत्री के चेहरे पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह तय किया गया था कि तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली हवाई अड्डे के लिए 104 करोड़ रुपये मंजूर; 311 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण को राज्य सरकार की हरी झंडी
महाराष्ट्र सरकार ने खर्चों पर कसा शिकंजा, मंत्रियों की विमान यात्रा पर लगेगी सीएम की मंजूरी
महाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
CM फडणवीस ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन, भक्तों से बात; देखें VIDEO
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठकर इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को मान्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।” मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र अभियान में समर्थन के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
अमित शाह ने दी पार्टी को बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी और कहा, “मैं महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी, अमित शाह भाई, नड्डा जी – सभी ने हमारा समर्थन किया। उन्होंने महाराष्ट्र को प्राथमिकता दी। मुझे गर्व है कि मैंने जो कहा था कि हम 200 सीटें जीतेंगे, वह सही साबित हुआ। हमने (महायुति) एक टीम की तरह लड़ाई लड़ी।”
महायुति से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
क्योंकि महायुति विधानसभा चुनावों में शानदार जीत की ओर अग्रसर है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 224 पर महायुति ने जीत हासिल की है या आगे चल रही है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की है या आगे चल रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
