नितिन गडकरी बोले- राहुल गांधी जानते हैं महाराष्ट्र में कभी नहीं बन पाएगी MVA की सरकार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम सब भारतीय हैं और हमारा देश एक है। हमारी पूजा-पद्धतियां भले ही अलग हों...लेकिन हम सभी को आतंकवाद और देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और वह एक बार फिर से महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जाहिर कर रहे हैं। राहुल गांधी के द्वारा तरह तरह के बयानों पर उनका कहना है कि राहुल गांधी, इसलिए कुछ भी बोले जा रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि उनके सरकार नहीं बनने वाली है। नितिन गडकरी ने कहा कि अपनी पार्टी और सरकारों के विस्तार के लिए कभी-कभी विचारधारा से अलग रहने वाले दलों से भी गठबंधन करना पड़ता है। ऐसा कार्य सभी दल करते हैं। इसीलिए हम भी में अजित पवार और एकनाथ शिंदे के गुट के साथ सरकार चला रहे हैं, लेकिन अब हमारे गठबंधन में सब कुछ ठीक है और एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। चुनाव के बाद एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी और मिलकर काम करेंगे।