

नागपुर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आज से चुनावी प्रचार की जोरो-शोरो से शुरुआत हो रही है। कुछ नेता रोड शो कर रहे है तो कुछ घर-घर जाकर जनता से मुलाकात कर रहे है। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रचार करना शुरू कर दिया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मंगलवार से चुनाव प्रचार की शुरूआत की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार है।
इसलिए नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की है। देवेंद्र फडणवीस में नागपुर में रोड शो की शुरुआत की, जहां उन्हें जनता का भारी समर्थन देखने को मिला है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को नागपुर की सीट से जीत मिलने का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि, "मैंने आज से अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत कम समय दे पाऊंगा, क्योंकि पूरे महाराष्ट्र को कवर करना है। लेकिन लोगों के प्यार ने मुझे यह भरोसा दिया है कि लोग मुझे अच्छी संख्या में वोटों से चुनेंगे।"
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव प्रचार किया।
नागपुर से प्रचार करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, "जनता ने मुझे लगातार यहां से 5 बार चुना है और इस बार भी जनता बहुत अच्छे वोटों से मुझे चुनेगी। मेरी सारी लाडली बहनाएं मेरे पीछे हैं।"
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को निर्धारित किए गए है और मतगणना 23 नवंबर को किए जाएगी। चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो चुका है। इसके बाद से मंगलवार से कई उम्मीदवारों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार की शुरुआत हो चुकी है।