नायब सिंह सैनी ने किया नई सरकार बनाने का दावा पेश, 17 अक्टूबर को लेंगे हरियाणा के CM पद की शपथ
भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात कर प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
- Written By: आकाश मसने
हरियाणा में सरकार बनाने का दावा पेश करते नायब सिंह सैनी, गृहमंत्री अमित शाह व अन्य (सोर्स: एक्स@NayabSainiBJP)
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात कर प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। बुधवार को दोपहर में पंचकूला में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से हरियाणा में विधायक दल का नेता चुना गया था। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए।
मिली जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित विधायकों अनिल विज और कृष्ण कुमार बेदी ने नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव दिया था। बता दें कि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीट पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज कर पाई। नायब सिंह सैनी गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
महामहिम राज्यपाल श्री @Dattatreya जी का शुभकामनाओं के लिए आभार। हरियाणा की जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया। pic.twitter.com/u2RRjwtDcp — Nayab Saini (@NayabSainiBJP) October 16, 2024
सम्बंधित ख़बरें
फिर मुसीबत में BJP के कैलाश…इस बयान के बाद कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग; जाएगी विधायकी?
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Women Reservation Bill: कुछ बड़ा होने वाला है? PM मोदी के चैंबर में बैठक चालू…यह बड़े नेता शामिल
एनडीए के सहयोगियों को निमंत्रण भेजा गया
हरियाणा में गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि “एनडीए के सहयोगियों को निमंत्रण भेजा गया है। चूंकि यह एक शानदार जीत है, इसलिए जश्न भी शानदार होगा। पार्टी के सभी बड़े नेता इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे। हरियाणा में इतिहास लिखा गया है, क्योंकि राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार चुनी गई है।”
#WATCH | Chandigarh | On oath-taking ceremony in Haryana tomorrow, Union Minister & BJP leader Krishan Pal Gurjar says, “Invitations have been sent to partners of NDA. As it was a grand victory, the celebration will also be grand. All the big leaders of the party will be witness… pic.twitter.com/FwQmdnqxDJ — ANI (@ANI) October 16, 2024
अमित शाह ने दी बधाई
बता दें कि बुधवार को हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा नेता दल का नेता चुनने पर नायब सिंह सैनी को हार्दिक बधाई।”
अमित शाह ने आगे लिखा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा में जन कल्याण और सुशासन का जो नया कीर्तिमान स्थापित किया है, मुझे विश्वास है कि सच्ची बोली जी इसे और गति देंगे। किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों को साथ लेकर भाजपा सरकार के सभी दल एकजुट होकर हरियाणा को देश का सबसे विकसित प्रदेश बनाने का काम ऐसे ही जारी रखेंगे।”
