-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Nana Patole Rejects Amit Shah Claim Of Muslim Appeasement
अमित शाह के तुष्टिकरण के दावे को नाना पटोले ने किया खारिज, बोले- हम ‘हिंदू-मुस्लिम’ में नहीं फंसेंगे
- Written By: आकाश मसने
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तुष्टिकरण के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि हम मुख्य मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं और हिंदू-मुस्लिम के फर्जी विमर्श में नहीं फंसेंगे।

नाना पटोले (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुलढाना के मल्कापुर में रविवार दोपहर आयोजित चुनावी रैली में एवीएम और कांग्रेस के नेताओं पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि कांग्रेस ने उलेमा काउंसिल की मुस्लिम आरक्षण की मांग पर सहमति जताई है। जिसके मुताबिक मुख्य विपक्षी पार्टी ने नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की उलेमा परिषद की मांग को स्वीकार कर लिया है। इस पर नाना पटोले ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए उनके दावे को खारिज किया है।
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तुष्टिकरण के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि हम मुख्य मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं और हिंदू-मुस्लिम के फर्जी विमर्श में नहीं फंसेंगे।
यह भी पढ़ें:– अजित पवार गुट के विधायक सुनील टिंगरे ने शरद पवार को भेजा नोटिस, सुप्रिया सुले ने दिया करारा जवाब
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
कृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
अमित शाह ने लगाया उलेमा काउंसिल की मांग मानने का आरोप
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शाह ने कहा कि ” महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने और इसे उलेमा काउंसिल की मांग पर मुसलमानों को देने पर सहमति जताई है।”
अमित शाह ने जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लाभों को खत्म कर देगी। क्योंकि आरक्षण कोटे पर 50 प्रतिशत की सीमा है और इसमें कोई भी बढ़ोत्तरी मौजूदा कोटे की कीमत पर होगी।
नाना पटोले ने आरोप को किया खारिज
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अमित शाह के कांग्रेस ने मुस्लिम आरक्षण की मांग स्वीकार करने वाले दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी मुख्य मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं और हिंदू-मुस्लिम के फर्जी विमर्श में नहीं फंसेंगे।”
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र को बनाएंगे देश का नंबर 1 राज्य! देवेंद्र फडणवीस बोले- 100 दिन में तैयार करेंगे विजन डॉक्यूमेंट
आपको बता दें कि बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा था कि “हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है। फिर भी कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले आरक्षण का वादा किया।”
Nana patole rejects amit shah claim of muslim appeasement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्रों के भविष्य का विजन नहीं, सिर्फ अराजकता फैलाने का एजेंडा
Jul 30, 2026 | 07:17 AMनागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
Jul 30, 2026 | 07:10 AMनाबालिग द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस और विभाग ने शुरू की मामले की जाँच
Jul 30, 2026 | 07:09 AMउपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण
Jul 30, 2026 | 07:09 AMWeather Alert: इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी
Jul 30, 2026 | 07:06 AMSonu Nigam Birthday: रिजेक्शन, आंसू और संघर्ष, फिर ‘कल हो ना हो’ की आवाज बनकर छा गए सोनू निगम
Jul 30, 2026 | 07:05 AMUS Airstrikes: जॉर्डन बेस पर हमले के बाद भड़के ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने फिर से शुरू की एयरस्ट्राइक
Jul 30, 2026 | 07:01 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














