Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनावी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ बीजेपी का ओबीसी चेहरा, बागी भगवा खेमे ने भी बढ़ाई मुश्किलें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आज प्रचार का आखिरी दिन है, जहां उम्मीदवारों की टेंशन अभी बढ़ी हुई है। साकोली के विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नाना पटोले तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 18, 2024 | 10:13 AM

नाना पटोले (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

भंडारा: साकोली निर्वाचन क्षेत्र भंडारा जिले की चर्चित विधानसभा है। इस सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले चुनाव लड़ रहे हैं। साकोली से लेकर पूरे विदर्भ में यह संदेश प्रसारित किया गया है कि नाना पटोले राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

इससे क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि साकोली में नाना पटोले विधानसभा का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ रहे हैं। नाना को चुनौती देने के लिए भाजपा ने भी ओबीसी चेहरा अविनाश ब्राह्मणेकर को उतारा है, लेकिन भाजपा के बागी सोमदत्त करंजेकर ने निर्दलीय मैदान में उतरकर खेल कर दिया है।

विधानसभा का जातीय समीकरण और प्रमुख मुद्दे

साकोली विधानसभा क्षेत्र आमतौर पर कभी किसी एक राजनीतिक पार्टी का गढ़ नहीं रहा। यहां जनसंघ से लेकर भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई बराबरी की रही है। लेकिन नाना पटोले ने दो बार चुनाव जीतकर इसे अब अपना गढ़ बना लिया है। पटोले खुद एक बार 2009 में भाजपा के टिकट पर इस सीट से विधायक रह चुके हैं।

उसके बाद 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नाना ने भाजपा के परिणय फुके को धूल चटाया था। पटोले को 95,208 यानी कुल मतदान का 41.63 प्रतिशत वोट मिला था जबकि फुके को 88,968 वोटों से संतोष करना पड़ा था। लाखनी बाजार के राजू करवारे कहते हैं कि इस बार भाजपा अपने मजबूत संगठन की बदौलत इस सीट को फिर से हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

नाना पटोले से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

लेकिन, भाजपा के ही बागी सोमदत्त करंजेकर निर्दलीय ताल ठोंककर लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में जुटे है। किराना व्यवसायी दीपक झाड़े कहते हैं कि ऐसी स्थिति में दो की लड़ाई में तीसरे की जीत की संभावना बनती दिखाई दे रही है।

साकोली में मतदाताओं की संख्या

साकोली हिंदु बहुल क्षेत्र है, पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या 22 फीसदी से अधिक है। वहीं, 17% मतदाता अन्य धर्मावलंबी है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 3 फीसदी है। साकोली विधानसभा में 80 प्रतिशत ग्रामीण मतदाता हैं। इसलिए यहां सड़क, बिजली और पानी का भी मुद्दा है।

साकोली में बीएचईएल यानी भेल प्रोजेक्ट केंद्र में यूपीए सरकार के समय से ही प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक कागज पर ही है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3,07,927 है। इसमें पुरूष मतादाता कुल 1,64,102 है तो वहीं महिला मतदाता कुल 1,64,374 हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Nana patole from sakoli against bjp obc candidate avinash brahmankar in maharashtra assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2024 | 10:12 AM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Nana Patole

सम्बंधित ख़बरें

1

महाभियोग खारिज: स्पीकर राहुल नार्वेकर ने ठुकराई नाना पटोले की मांग, SEC विवाद पर बड़ा फैसला

2

महंगाई-रुपया संकट से ध्यान हटा रही सरकार, नाना पटोले ने केंद्र पर लगाया आरोप, बोले- वंदे मातरम् और..

3

राज्य चुनाव आयोग पर चलेगा महाभियोग? नाना पटोले ने किया आह्वान, कहा- सदन का विशेष सत्र बुलाओ

4

पटोले को ‘बाप’ पर नहीं जाना था, नाना पर भड़के बावनकुले, दिया करारा जवाब, बोले- कांग्रेस का अंत तय

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.