मिलिंद देवड़ा बोले- महाराष्ट्र में भी फेल होगा फेक नैरेटिव, महायुति ही बनाएगी सरकार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसको देखकर भाजपा के नेता खुश हैं। इसी बीच मिलिंद देवड़ा ने अपनी प्रतिकिया देते हुए कहा कि फिर से पार्टी की सरकार बनेगी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने विधानसभा चुनाव के बाद अपनी प्रक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से विपक्ष के फेक नैरेटिव को हरियाणा की जनता ने नकार दिया था। उसी तरह महाराष्ट्र की जनता भी विपक्ष को स्वीकार नहीं करेगी। एक बार फिर से महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के अगुवायी महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए वह प्रदेश की पूरी जनता और मतदाताओं के साथ-साथ सकुशल चुनाव संपन्न करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पर राज्य की जनता का भरोसा कायम है।