Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव : इलेक्शन नहीं लड़ने की बात से जरांगे का यू-टर्न! आज खोल सकते हैं अपने पत्ते

महाराष्ट्र में मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लिए लगातार आंदोलन करते जा रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया था। लेकिन फिर चुनाव न लड़ने का भी ऐलान कर चुके हैं। वहीं अब वे आज यानी 10 नवंबर को अपना इस पर रुख स्पष्ट करेंगे।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 10, 2024 | 08:57 AM

मनोज जरांगे और देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर: जहां इक तरफ महाराष्ट्र में मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लिए लगातार आंदोलन करते जा रहे हैं। वहीं उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया था। लेकिन फिर बीते दिनों चुनाव न लड़ने का भी ऐलान कर चुके हैं। वहीं अब इसी बात से यु-टर्न लेते हुए उन्होंने कहा है कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर वे आज यानी 10 नवंबर को अपना रुख स्पष्ट करेंगे।

जानकारी दें कि, जरांगे ने एक निजी मराठी समाचार चैनल से बातचीत करते हुए मराठा समुदाय के साथ ‘नाइंसाफी करने’ के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। वैसे भी मराठों के लिए जरांगे द्वारा किये जा रहे आरक्षण को बीते एक साल में जबर्दस्त समर्थन और प्रतिसाद मिला है। जरांगे ने मराठों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आरक्षण की मांग दोहराते हुए कहा कि यह समुदाय उन लोगों को हरायेगा जिन्होंने उसके साथ नाइंसाफी की।

यहां पढ़ें – कांदिवली ईस्ट में इस भाजपा उम्मीदवार को मिला रवि किशन का साथ, भोजपुरी समाज से की खास अपील

सम्बंधित ख़बरें

पनवेल में भाजपा का लहराया परचम, शेकाप ने डाले हथियार! नितिन पाटिल महापौर तो प्रमिला पाटिल को उपमहापौर की कमान

अदाणी ग्रुप का विदर्भ विजन: कोल टू केमिकल से लेकर मिहान MRO तक, नागपुर बनेगा नया लॉजिस्टिक्स गेट-वे

6 मार्च को पेश होगा महाराष्ट्र का बजट, अजित पवार के निधन के बाद सीएम फडणवीस संभालेंगे कमान, जानें शेड्यूल

योगी सरकार आज पेश करेगी दसवां बजट, बिछेगी 2027 की बिसात! जानें क्या है यूपी सरकार का मेगा प्लान

उन्होंने यह भी कहा था कि, ‘‘ हमने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। लेकिन मैं 10 नवंबर को अपना रूख स्पष्ट करुंगा ताकि कोई संशय न रहे। उसके बाद समाज के पास (चुनाव तक) दस दिन हैं। हमें आरक्षण मिलेगा और जब तक नहीं मिलेगा, तब तक हमारा ध्यान इसी पर रहेगा। आरक्षण मिलने के बाद हम यह तय करेंगे कि राजनीति के बारे में क्या करना है।”

जरांगे ने कहा था कि, ‘‘अगर लोगों के साथ अन्याय होता है तो वे आपके खिलाफ़ ही जाएंगे। देवेंद्र फडणवीस की वजह से हमारे समुदाय को हमेशा से ही बहुत अन्याय सहना पड़ा है। मराठा समुदाय को तब बहुत अपमान सहना पड़ा जब उन्होंने दूसरे समुदायों को आरक्षण दिया और हमें छोड़ दिया। समुदाय में इस बात का बहुत गुस्सा है।”

यहां पढ़ें –  स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के इन तीन नेताओं का उड़ाया मजाक, कहा – कांग्रेस का ‘समोसा कॉकस’ महाराष्ट्र में आ गया है

हालांकि इन सबसे इतर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि, भले ही मनोज जरांगे ने भले ही इस बार महाराष्ट्र चुनावों में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया हो, लेकिन मराठा आंदोलन के केंद्र जालना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बेचैनी इससे भी कम नहीं हुई है।

यहां BJP ने साल 2019 के चुनाव में जिले के तीन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र भोकरदन, परतूर और बदनापुर में जीत हासिल की थी और पार्टी कोशिश कर रही है कि, उसकी जीत का रिकॉर्ड भी बरकरार रहे, हालांकि वहां के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में अब बदलाव दिख रहे हैं। फिर जरांगे ने बार-बार BJP पर निशाना साधते हुए हमेशा ही आगाह किया कि मराठा समुदाय आगामी 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में उसके उम्मीदवारों को जीतने नहीं देगा।

वहीं कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मराठा समुदाय BJP से नाराज है और आरक्षण सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए BJP को ही जिम्मेदार मानता है। इस पर जरांगे ने समुदाय से बार-बार जोर देकर कहा है कि मराठा आरक्षण का विरोध करने वालों को “सबक सिखाएं”। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Manoj jarange maharashtra assembly election maratha reservation bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2024 | 08:53 AM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Manoj Jarange

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.