-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Mahayuti Alliance Announced 32 Candidates For Maharashtra Assembly Elections 2024
महायुति ने घोषित किए 31 उम्मीदवार, उपाध्याय, शाह, लवेकर, अमरजीत को दी उम्मीदवारी, बगावत के डर से लगी देर
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति में शामिल बीजेपी ने मंगलवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें मुंबई के तीन उम्मीदवारों के नाम है। इस तीसरी लिस्ट में घाटकोपर-पूर्व से पराग शाह और वर्सोवा से भारती लवेकर की उम्मीदवारी बरकार रखी गई है।

महायुति (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महायुति में शामिल बीजेपी ने मंगलवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें मुंबई के तीन उम्मीदवारों का नाम शामिल है। बीजेपी तीसरी लिस्ट में घाटकोपर-पूर्व से पराग शाह और वर्सोवा से भारती लवेकर की उम्मीदवारी बरकार रखी गई है। जबकि बीजेपी के पुराने निष्ठावान संजय उपाध्याय को बोरीवली से उम्मीदवार दी गई है।
इसी तरह बीजेपी ने अपने एक अन्य नेता अमरजीत सिंह को आरपीआई (आठवले) के कोटे से विधानसभा का टिकट दिलवाया है। वह कलीना विधानसभा सीट से आरपीआई के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। वैसे उनका चुनाव चिन्ह कमल का फूल ही होगा।
इस तरह से बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 32 पर महायुति के उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। बोरीवली, वर्सोवा और घाटकोपर पूर्व सीट पर विवाद के कारण बीजेपी पहली दो लिस्टों में उम्मीदवार घोषित नहीं हो सके थे।
सम्बंधित ख़बरें
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
पार्टी को सता रहा बगावत का डर
कुछ ऐसा ही हाल महायुति में शामिल बीजेपी की सहयोगी पार्टियों का भी है। महायुति में सीटें सीमित जबकि इच्छुक कई हैं। ऐसे में प्रारंभ में सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा से पार्टी में बगावत व भगदड़ मचने का डर पार्टी प्रमुखों को सता रहा था।
इस वजह से उम्मीदवारों की घोषणा चरणबद्ध ढंग से की गई है। जो सीटें बची हुई है, उनके बारे में अंदरखाने ये कहा जा रहा है सियासी दलों ने अपने उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय कर लिया है और संभावित उम्मीदवारों को ए-बी फॉर्म भी दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- BJP के हसमुख गेहलोत ने महायुति पर लगाया बड़ा आरोप, 146 ओवला-माजीवाड़ा से आज भरेंगे निर्दलीय नामांकन
सिर्फ बगावत के डर से उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं। बुधवार को उम्मीदवारी अर्ज दाखिल करने के आखिरी दिन ये सभी उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल करने पहुंच जाएंगे।
मेहता बने घाटकोपर-पूर्व में बाधा
2019 में घाटकोपर-पूर्व के तत्कालीन विधायक प्रकाश मेहता का टिकट काटकर पराग शाह को उम्मीदवारी दी गई थी। तब प्रकाश मेहता ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन 2024 विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने एक बार फिर से उम्मीदवारी की मांग करके पार्टी को मुश्किल में डाल दिया था। उन्होंने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी की थी।
इंटरनल रिपोर्ट के कारण वर्सोवा में देरी
बीजेपी के इंटरनल सर्वे में पार्टी की वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा विधायक भारती लवेकर की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद बीजेपी के अन्य नेताओं ने वर्सोवा सीट पर दावा ठोंक दिया था। इनमें से कुछ ने उम्मीदवारी नहीं मिलने पर बगावत की चेतावनी दी थी।
हालांकि, कई इच्छुक होने के कारण पार्टी ने लवेकर को एक बार फिर मौका देने का निर्णय लिया है। इसलिए तीसरी लिस्ट में लवेकर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
बोरीवली में थी कई बाधा
बात बोरीवली की करें तो क्षेत्र के बीजेपी के मौजूदा विधायक को 2019 में अनपेक्षित ढंग से पार्टी का टिकट मिल गया था। बोरीवली सीट बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। इसलिए सुनील राणे आसानी से चुनाव जीत भी गए।
लेकिन, बाद में उन्होंने क्षेत्र में ध्यान नहीं दिया। इसका प्रतिबिंब बीजेपी के इंटरनल सर्वे में आया। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुल कर राणे का विरोध कर रहे थे। तो वहीं पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी सहित करीब दर्जन भर लोग बोरीवली सीट पर दावा ठोंक रहे थे। इसलिए बगावत की आशंका को देखते हुए यहां उम्मीदवारी घोषित करने में देरी की गई।
यह भी पढ़ें- उम्मीदवारी देना कोई म्युजिकल चेयर का गेम नहीं, समय रहते गलती सुधारे पार्टी, BJP पर भड़के अतुल शाह
कौन है संजय उपाध्याय?
संजय उपाध्याय बीजेपी के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। पिछले 30 वर्षों से पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करनेवाले उपाध्याय को पार्टी ने 2019 में भी बोरीवली की सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया था। लेकिन ऐन वक्त पर उपाध्याय की जगह सुनील राणे को उम्मीदवार बना दिया गया।
इसके बाद उपाध्याय को राज्यसभा में भेजने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो बार हुए राज्य चुनावों में उनका नंबर नहीं लगा। लोकसभा चुनाव के बाद राज्यपाल द्वारा मनोनीत 12 विधायकों (विधान परिषद सदस्य) में उपाध्याय को मौका देने का आश्वासन पार्टी के वरिष्ठों ने दिया था। लेकिन बाद में लिस्ट में उनका नाम नहीं आया। लंबे इंतज़ार के बाद पार्टी ने सुरक्षित बोरिवली सीट की उम्मीदवारी देकर इनाम दिया है।
Mahayuti alliance announced 32 candidates for maharashtra assembly elections 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














