महाराष्ट्र: आज फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, किसे मिलेगा गृह मंत्रालय, पूर्व CM शिंदे के पास इस बार कौन से ताले की चाबी
BJP नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज यानी 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। गृह मंत्रालय अबकी बार BJP के पास ही रहेगा।
- Written By: राहुल गोस्वामी
महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज यानी 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। वहीं सूत्रों कि मानें तो गृह मंत्रालय अबकी बार BJP के पास ही रहेगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि, मंत्रिपरिषद विस्तार में इस बार शिवसेना को आवास मंत्रालय सौंप सकती है। पिछली बार भी गृह मंत्रालय देवेंद्र फडणवीस के पास ही था।
इस बाबत BJP के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र नागपुर में 16 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं न्यूज एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट की मानें तो, महाराष्ट्र में बीजेपी मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार शिवसेना को आवास मंत्रालय सौंप सकती है।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
RSS ने लिया मोहन सरकार के कामकाज का हिसाब, UCC समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
‘विधायकी के लिए पार्टी बेचने वाला नालायक नहीं हूं’, शिवसेना में विलय की खबरों पर बच्चू कडू का करारा जवाब
BJP कार्यकर्ता रमेश रेड्डी हत्याकांड से दहला पुणे का देहू रोड, मावल और थॉमस कॉलोनी से दो संदिग्ध पकड़े गए
पंकजा मुंडे ने शिंदे को दिया बड़ा झटका! डिप्टी सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर फेरा पानी, महायुति में सब ठीक हैं?
कैबिनेट में शामिल होंगे नए चेहरे
वहीं सूत्रों की मानें तो, BJP के दोनों सहयोगी दलों को इस बार भी वही विभाग मिल सकते हैं जो उनके पास पिछली महायुति सरकार में थे। हालांकि शिवसेना को एक अतिरिक्त मंत्रालय भी दे दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी मंत्रिमंडल में अबकी बार कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।
एकनाथ शिंदे को मिलेगा क्या
सूत्रों की मानें तो, इस बार पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अब CM देवेंद्र फडणवीस के दो उप मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। इसलिए बीजेपी उनकी पार्टी को एक और महत्वपूर्ण मंत्रालय दे सकती है। वहीं, अजित पवार को एक बार फिर वित्त मंत्रालय ही मिलने की संभावना है।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए क्लिक करें
जानकारी दें कि, मुंबई में बीते 5 दिसंबर को एक भव्य समारोह में BJP नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बार महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं।
इस बीच, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल गठन को अंतिम रूप देने के लिए उपमुख्यमंत्री शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की। इससे पहले दक्षिण मुंबई में पवार के देवगिरी बंगले पर गहन विचार-विमर्श हुआ था, जहां उन्होंने अपने पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी।
बीते बीस नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किये गये थे। ‘महायुति’ गठबंधन ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी। ‘महायुति’ में शामिल भाजपा 132 सीट के साथ सबसे आगे रही। वहीं शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और पवार की राकांपा को 41 सीट पर जीत मिली थी। इस बाबत सूत्रों की मानें तो, BJP को 20-21 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद भी मिल सकते हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
