महाराष्ट्र को कांग्रेस की लूट का ATM बनने से बचाना हो तो महायुति सरकार बनाओ
अमित शाह ने महाराष्ट्र के चालीसगांव में एक सभा को संबोधित करते हुए महाअघाड़ी पर निशाना साधा और कहा कि उनसे 10 साल का हिसाब पूछे जाने पर कुछ नहीं बोलते हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चालीसगांव में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने महा विकास आघाड़ी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उनसे महाराष्ट्र की जनता को पिछले 10 सालों का हिसाब पूछना चाहिए। महाराष्ट्र के लोगों को सावधान करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर एक बार फिर से महा विकास अघाड़ी की सरकार बन गई तो महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए लूट का एटीएम बन जाएगा। जब भी कांग्रेस को पैसे की जरूरत होगी, वह महाराष्ट्र के पैसे को लूट लिया करेगी। लेकिन जब अगर महायुति की सरकार बनेगी तो केंद्र सरकार उल्टे महाराष्ट्र को अपनी ओर से सहायता देगी। इसलिए राज्य के विकास के लिए एक बार फिर महायुति की सरकार बनाने की जरूरत है। जनता को कांग्रेस के झूठे वायदे से सावधान रहने की जरूरत है।