Maharashtra Election में एक दूसरे की पोल खोलेंगे शिवसेना नेता, जानिए किसकी किससे होगी टक्कर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है, जिसमें शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) वर्ली सीट पर आमने-सामने हैं। आदित्य ठाकरे और मिलिंद देवड़ा में टक्कर है, जबकि शायना एनसी और संजय निरुपम भी मैदान में हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं में काफी दिलचस्प चुनावी टक्कर देखने को मिलेगी। पहले पार्टी में एक साथ रहे नेता अब एक दूसरे के खिलाफ आग उगलते नजर आएंगे। सबसे मजेदार मुकाबला आदित्य ठाकरे और मिलिंद देवड़ा के बीच में दिखाई देने वाला है। इतना ही नहीं शायना एनसी और संजय निरुपम की सीटों पर भी हर किसी की नजर बनी हुई है, जहां पर नेता एक दूसरे की पोल खोलते हुए नजर आएंगे। लंबे समय तक एक साथ रहे नेताओं के बीच आपसी तीरंदाजी देखने लायक होगी। लोग एक दूसरे को हराने के लिए तरह तरह की तरकीबें लगाएंगे।