सायन कोलीवाडा विधानसभा सीट से जीत का दावा कर रहे हैं कांग्रेस उम्मीदवार गणेश यादव
मुंबई की सायन कोलीवाडा विधानसभा सीट से महा विकास आघाड़ी की तरफ से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश यादव दूसरी बार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। नवभारत के विशेष चुनावी कार्यक्रम संवाद में भाग लेते हुए उन्होंने अपनी बीजेपी प्रतिद्वंदी जमकर निशाना साधा और अपनी जीत का दावा किया।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी गणेश यादव दूसरी बार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उन्होंने नवभारत के साथ विशेष बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से चल रही सरकार जनता के साथ न्याय नहीं कर पाई है। इसलिए सरकार के प्रति लोगों में आक्रोश है। महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस द्वारा किए गए वायदे और घोषणा पत्र पर भरोसा कर रही है। सबका हमें सपोर्ट मिल रहा है। जनता के हर वर्ग के लिए जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में प्राविधान किए हैं, उससे कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में एक बार फिर से महा विकास अघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र में बनती दिख रही है।