कोरेगांव विधानसभा सीट: पिछले 6 चुनावों में 5 बार NCP तो 1 बार शिवसेना को मौका, इस बार होगी कड़ी टक्कर

कोरेगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह सतारा जिले में स्थित है और सतारा संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
फोटो कोरेगांव विधानसभा की डिज़ाइन फोटो है
कोरेगांव विधानसभा: फोटो डिज़ाइन
Published on
Updated on

सतारा: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है, जिसके तहत 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा तो वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। ऐसे में प्रदेश के सभी सक्रिय राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं और जोर-आजमाइश करने लगे हैं।

23 नवंबर को यह स्पष्ट हो जाएगा की कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता ने इतिहास दोहराया है या फिर इतिहास बनाया है। कोरेगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सतारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है और महाराष्ट्र राज्य में सतारा जिले में स्थित है। पिछले 6 प्रमुख चुनावों में यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  5 बार तो वहीं शिवसेना 1 बार आगे रहे है। फ़िलहाल इस सीट पर शिवसेना के महेश संभाजीराजे शिंदे विधायक है। 

लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव का परिदृश्य कुछ अलग माना जा रहा है। पिछले चुनाव की बात करें तो कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में दो दलों का समीकरण ज्यादा दिखाई दें रहा था, इसके बावजूद तत्कालीन शिवसेना के उम्मीदवार महेश संभाजीराजे शिंदे बाजी मारने में कामयाब हुए। महेश संभाजीराजे शिंदे ने यहां से लगातार जीत दर्ज कर रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को हराकर उनके गढ़ में सेंध लगाई है। लेकिन इस बार वोटिंग का पैटर्न क्या होगा यह देखने लायक होगा। आइये आपको बताते हैं, कि पिछले तीन चुनाव में कोरेगांव विधानसभा सीट की क्या स्थितियां रही है।

2019 विधानसभा चुनाव परिणाम (कुल मिलाकर)

उम्मीदवार दल #वोट %वोट
महेश संभाजीराजे शिंदे एसएचएस 101487 49.6
शशिकांत जयवंतराव शिंदे राकांपा 95255 46.5

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम (कुल मिलाकर)

उम्मीदवार दल #वोट %वोट
शिंदे शशिकांत जयवंतराव राकांपा 95213 53.29
कनासे विजयराव बाबूराव कांग्रेस 47966 26.85
चावरे हनमंत बाबा एसएचएस 15862 8.88
भगत संजय बाबासो एसडब्ल्यूपी 13126 7.35
इनमे से कोई भी नहीं नोटा 1991 1.12

2009 विधानसभा चुनाव परिणाम (कुल मिलाकर)

उम्मीदवार दल #वोट %वोट
शशिकांत जयवंतराव शिंदे राकांपा 80373 49.65
डॉ। शालिनीताई वसंतराव पाटिल स्वतंत्र 48620 30.04
संतोष लक्ष्मण जाधव एसएचएस 16621 10.27
भोसले यशवंत (भाऊ) स्वतंत्र 10701 6.62
कोरेगांव विधानसभा चुनाव में हुए पिछले तीन चुनाव का इतिहास हमने आपको विस्तार से बताया और आपने जाना की यहां कौन कितने पानी में है, लेकिन इस बार राजनीतिक समीकरण कुछ अलग ही बनते दिखाई दे रहे है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शरद पवार तथा अजीत पवार गुट बनने के बाद यहां का सियासी समीकरण बड़ा रोचक हो गया है, अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पिछली बार जहां तत्कालीन शिवसेना के उम्मीदवार ने इस सीट को जीता था, तो वहीं इस बार जनता कौनसी पार्टी पर भरोसा जताती है या फिर चुनाव में कोई ट्विस्ट आता है। महाराष्ट्र का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है, जिसमे कोरेगांव सीट पर भी सबकी नज़र होगी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com