फोटो डिज़ाइन
मुंबई: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है, जिसके तहत 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा तो वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। ऐसे में प्रदेश के सभी सक्रिय राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं और जोर-आजमाइश करने लगे हैं।
23 नवंबर को यह स्पष्ट हो जाएगा की कोलाबा विधानसभा की जनता ने इतिहास दोहराया है या फिर इतिहास बनाया है। कोलाबा विधानसभा सीट मुंबई के अंतर्गत आती है और वर्तमान में यहां से बीजेपी के एडवोकेट राहुल सुरेश नार्वेकर विधायक है, जो महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष भी है। बीजेपी ने एक बार फिर उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा है। पिछले छह चुनावों की यदि बात करें तो इस क्षेत्र की जनता ने बीजेपी, कांग्रेस तथा शिवसेना को बराबर मौके दिए है, यानि तीनो राजनीतिक दल ने यहां दो-दो बार राज किया है।
इस बार के विधानसभा चुनाव का परिदृश्य कुछ अलग है, माना जा रहा है। पिछले चुनाव की बात करें तो कोलाबा विधानसभा क्षेत्र में तीन दलों का समीकरण ज्यादा दिखाई रहा था, लेकिन इस बार वोटिंग का पैटर्न क्या होगा यह देखने लायक होगा। आइये आपको बताते हैं, कि पिछले तीन चुनाव में कोलाबा विधानसभा सीट की क्या स्थितियां रही है।
विधानसभा चुनाव 2019
| उम्मीदवार | दल | #वोट | %वोट |
|---|---|---|---|
| एडवोकेट राहुल सुरेश नार्वेकर | भाजपा | 57420 | 53.8 |
| अशोक अर्जुनराव उर्फ भाई जगताप | कांग्रेस | 41225 | 38.7 |
| जितेन्द्र रामचन्द्र काम्बले | वीबीए | 3011 | 2.8 |
| नोटा | नोटा | 2921 | 2.7 |
विधानसभा चुनाव 2014
| उम्मीदवार | दल | #वोट | %वोट |
|---|---|---|---|
| राज के.पुरोहित | भाजपा | 52608 | 44.86 |
| पांडुरंग गणपत सकपाल | एसएचएस | 28821 | 24.58 |
| एनी शेखर | कांग्रेस | 20410 | 17.41 |
| पटेल बशीर मूसा | राकांपा | 5966 | 5.09 |
| अरविंद ज्ञानेश्वर गावडे | मनसे | 5453 | 4.65 |
| इनमे से कोई भी नहीं | नोटा | 1516 | 1.3 |
विधानसभा चुनाव 2009
| उम्मीदवार | दल | #वोट | %वोट |
|---|---|---|---|
| एनी शेखर | कांग्रेस | 39779 | 40.34 |
| राज के. पुरोहित | भाजपा | 31722 | 32.17 |
| अरविंद ज्ञानेश्वर गावडे | मनसे | 22756 | 23.08 |
कोलाबा विधानसभा चुनाव में हुए पिछले तीन चुनाव का इतिहास हमने आपको विस्तार से बताया, लेकिन इस बार राजनीतिक समीकरण कुछ अलग ही बनते दिखाई दे रहे है। शिवसेना UBT और शिंदे गुट बनने के बाद यहां का सियासी समीकरण बड़ा रोचक हो गया है, अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पिछली बार जहां बीजेपी ने इस सीट को जीता था, तो वहीं इस बार NCP में दो गुट बनने के बाद यहां क्या स्थिति बनती है। क्योंकि अब एनसीपी [अजीत] गुट महायुति में शामिल है। महाराष्ट्र का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है, जिसमे कोलाबा सीट पर भी सबकी नज़र होगी।