झारखंड चुनाव: सोरेन-INDIA गठबंधन की शानदार जीत, कल्पना-चंपई से लेकर सुदेश महतो-बाउरी तक जानें कौन बड़ा चेहरा जीता और कौन हारा बाजी
झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई में इंडिया गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 81 सीटों वाले इस चुनाव में गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। आइए जानते हैं कि यहां किस दिग्गज नेता को कौन सी विधानसभा सीट से जीत या हार स्वाद मिला है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On:
Nov 24, 2024 | 09:33 AM
JMM ने हासिल किया प्रचंड बहुमत.
रांची: जहां बीते शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई में इंडिया गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 81 सीटों वाले इस चुनाव में गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। वहीं इस जीत के साथ ही झारखंड में BJP के विजय रथ को घोड़ो की दौड़ रुक गई। BJP को इस बार सिर्फ 24 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
ऐसे में अब झारखंड में इंडिया गठबंधन एक बार फिर सत्ता में वापसी कर चुका है, वहीं पूरा जोर लगाने और प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारने के बाद भी BJP को यहां मायुसी हाथ लगी है। आइए झारखंड में इस सियासी जंग में जानते हैं कि यहां किस दिग्गज नेता को कौन सी विधानसभा सीट से जीत या हार स्वाद मिला है।
झारखंड में जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवार
- हेमंत सोरेन – झारखंड के मुख्यमंत्री ने पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बरहेट सीट पर अपनी जीत का अंतर बढ़ाया। सोरेन ने इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हरा दिया।
- कल्पना सोरेन – झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर भाजपा की मुनिया देवी को 17,142 मतों से हराया।
- चंपई सोरेन – हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य की कमान संभालने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरायकेला सीट पर भाजपा के टिकट पर 20,447 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। यह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित एकमात्र सीट है जिस पर भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की।
- निसात आलम -झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निसात आलम ने पाकुड़ सीट पर सर्वाधिक 86,029 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
झारखंड में हारने वाले बड़े दिग्गज
- सुदेश महतो – आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने सिल्ली सीट पर झामुमो के उम्मीदवार अमित कुमार से 23,867 वोट से हार गए। उनकी पार्टी ने 10 सीट पर चुनाव लड़ा और केवल एक सीट जीत पाई, वह भी 231 वोट के मामूली अंतर से।
- अमर बाउरी– बोकारो जिले की चंदनकियारी सीट पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी तीसरे स्थान पर रहे। झामुमो के उम्मीदवार उमाकांत रजक ने जेएलकेएम के अर्जुन रजवार को हराकर 33,733 वोट के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की।
- बन्ना गुप्ता – कांग्रेस नेता और निवर्तमान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम सीट पर वरिष्ठ नेता सरयू राय से 7,863 मतों से हार गए। राय ने यह चुनाव जदयू के टिकट पर लड़ा था।
- बिरंची नारायण – पिछली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे बिरंची नारायण बोकारो सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता सिंह से 7,207 मतों से हार गए। वह दो बार विधायक रहे और इस चुनाव में उन्होंने विकास के मुद्दे पर प्रचार किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Jmm alliance victory with 56 seats bjp nda got 24 seats in jharkhand elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 24, 2024 | 09:33 AM
