झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और JMM नेता बेबी देवी ने भरा पर्चा, जानिए किस हॉट सीट से लड़ेंगे चुनाव
भाजपा झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनवार विधानसभा सीट से नामांकन किया, जबकि बेबी देवी ने डुमरी विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बाबूलाल मरांडी - बेबी देवी (फोटो सोर्स - सोश ल मीडिया)
रांची : भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश की मंत्री तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता बेबी देवी एवं कई अन्य उम्मीदवारों ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किए।
भाजपा झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनवार विधानसभा सीट से नामांकन किया, जबकि बेबी देवी ने डुमरी विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया। बता दें, धनवार और डुमरी उन 38 विधानसभा क्षेत्रों में से हैं, जहां 20 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होना है। दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 अक्टूबर को शुरू हुई और मंगलवार, 29 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी।
2019 के विधानसभा चुनाव में धनवार सीट से जीते थें बाबूलाल मरांडी
भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के उम्मीदवार के रूप में भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद सिंह को 17,550 वोटों के अंतर से हराकर धनवार सीट से जीत हासिल की थी लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं बेबी देवी ने पिछले साल अप्रैल में अपने पति और झामुमो नेता जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव में डुमरी सीट से जीत हैसिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि झारखंड राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी वहीं वोटों की गिनती गिनती 23 नवंबर को होनी है।
यहां जानिए किस विधानसभा में सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने भरा है पर्चा
अगामी 13 नवंबर को होने वाले 43 विधानसभा क्षेत्रों के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर को समाप्त हुई है और इस दौरान 805 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। जमशेदपुर ईस्ट और जमशेदपुर वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 32-32 उम्मीदवार हैं, जबकि सिमरिया और खूंटी में सबसे कम 11-11 उम्मीदवार ने नामांकन कराए हैं।
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: ऐसा क्या बोल गए कांग्रेस नेता इरफान, भरी सभा में रोने लगीं सीता सोरेन
