Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैंने मुरजी पटेल को जनता के लिए लड़ते देखा है’, गुजरात के सीएम ने की महायुति के उम्मीदवार की तारीफ

विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मुरजी पटेल बहुत ही जुझारू कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं मुरजी पटेल को जनता के लिए लड़ते देखा है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 17, 2024 | 08:42 PM

गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत करते महायुति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अंतिम दिनों में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की फौज उतार दी है। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के साथ-साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार में लगा दिया है। इस कड़ी में रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल महाराष्ट्र के दौरे पर थे। महाराष्ट्र में भूपेंद्र पटेल ने भाजपा का प्रचार किया, और केंद्र की मोदी सरकार और महाराष्ट्र की महायुति सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

अंधेरी-पूर्व विधानसभा क्षेत्र के महायुति प्रत्याशी मुरजी पटेल के प्रचारार्थ अंधेरी के मोगरा पाड़ा में विशाल जनसभा आयोजित की गई थी। इस सभा में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में जहां जोश दिखाई दे रहा था, वहीं अंधेरी वासियों के भारी समर्थन से सभा को अभूतपूर्व ऊर्जा मिली।

मुख्यमंत्री पटेल के अलावा गुजरात के राज्य मंत्री जगदीश भाई पांचाल, गुजरात के विधायक हीराभाई सोलंकी, विपुल भाई पटेल, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी और युवा कोली सेना गुजरात के अध्यक्ष दिवेश सोलंकी की भी मुख्य उपस्थिति रही। इस सार्वजनिक सभा में उपस्थित जनसमुदाय को देखकर यहां से महायुति का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

महायुति सरकार में महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा

सभा को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा कि मुरजी पटेल बहुत ही जुझारू कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं मुरजी पटेल को जनता के लिए लड़ते देखा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और महायुति सरकार के सुशासन में महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।

अंधेरी के लोगों में जबरदस्त उत्साह

गुजरात के सीएम ने कहा कि इस सभा से अंधेरी के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इस अविश्वसनीय समर्थन के दम पर सभी महायुति की जीत का दावा कर रहे हैं। अंधेरीकरों की ऊर्जा से अभिभूत होकर महायुति के प्रत्याशी मुरजी पटेल का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है। इस सभा में पूर्व नगरसेवक पंकज यादव, संध्या यादव, सुरेंद्र दुबे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे ने इस बैठक में शामिल होकर महायुति के संकल्प को मजबूत किया।

चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

I have seen murji patel fighting for the people gujarat cm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2024 | 08:42 PM

Topics:  

  • Bhupendra Patel
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

वडोदरा ब्रिज हादसे में 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

2

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

3

निशानेबाज: शरद पवार के निशाने पर चुनाव आयोग, कैसे दूर होगा शक का रोग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.