गृहमंत्री अमित शाह को इसलिए मांगनी चाहिए दिल्ली की जनता से माफी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई भी पार्टी या उम्मीदवार हिंसा तभी करता है, जब वह सामान्य तरीके से चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं होता है। कुछ ऐसी ही स्थिति भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिखाई दे रही है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चल रही बयानबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गुंडागर्दी और हिंसा फैलाने पर उतर आई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार होने जा रही है। इसी हार से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी कई विधानसभा क्षेत्र में गुंडागर्दी करने की कोशिश कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई भी पार्टी या उम्मीदवार हिंसा तभी करता है, जब वह सामान्य तरीके से चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं होता है। कुछ ऐसी ही स्थिति भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिखाई दे रही है, जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं। ऐसी हरकत पर खुद गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए।