राज्यपाल से मिले हेमंत सोरेन, झारखंड में एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा किया पेश
झारखंड सीएम और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। वह झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलने पहुंचे हैं। राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झामुमो वाले इंडिया गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। बता दें, यहां दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई, जिसमें 81 में से 43 सीटों पर मतदान हुए। वहीं दूसरे चरण में बाकी के 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की गई।
चुनाव के नतीजे बीते दिन 23 नवंबर को घोषित हुए हैं, जिसमें झामुमो लीड इंडिया ब्लॉक को 56 सीटों पर प्रचंड जीत मिली है। यहां पर सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है। झारंखड के राजनीति इतिहास में झामुमो ने अब तक के सबसे ज्यादा सीटें जातने का रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा को सिर्फ 24 सीटों पर ही जीत मिला है।
झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश
झारखंड सीएम और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। वह झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलने पहुंचे हैं। राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। इससे पहले इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई है। इसमें हेमंत सोरेन को सदन का नेता चुना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
झारखंड में भाजपा का ‘महिला कार्ड’: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को पत्र, क्या बदलेगा राज्य का सियासी समीकरण?
गुरुवार 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है। यह शपथ ग्रहाण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में हो सकता है। इस शपथ ग्रहण में इंडिया बलॉक में शामिल कई पार्टियों के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
यहां देखिए हेमंत सोरेन ने क्या कहा
Ranchi: Jharkhand CM and JMM executive president Hemant Soren says, “We have submitted our resignation from the current government to the Governor, along with a request, appeal, and claim for the formation of the new government. The Governor has entrusted me with the… pic.twitter.com/ZJzq8nxWSw — IANS (@ians_india) November 24, 2024
झारखंड या चुनाव की खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
झामुमो लीड इंडिया ब्लॉक ने सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में आज 24 नवंबर को राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया गया है। सीएम सोरेन ने इस्तीफा भी सौंप दिया है। बता दें, सीएम सोरेन के साथ कांग्रेस और आरजेडी प्रभारी भी मेरे साथ मौजूद थे।
