गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल को ललकारा, ऐसा करने पर सिर कलम हो जाएगा
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह अब अब हिंदू को गाली दे रहे हैं, हिंदू धर्म को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। अगर दम है तो कुछ दूसरे धर्म के बारे में बोलकर देखें।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है और कहा है कि अगर केजरीवाल में दम है तो कभी मुस्लिम धर्म या कुरान के बारे में कुछ इधर-उधर की बातें करके देखें। उनका तत्काल सर कलम हो जाएगा, लेकिन ऐसे नेता लगातार भगवान राम और माता सीता के चरित्र पर सवाल उठाते हैं। चुनावी लाभ के लिए अपने हिंदू धर्म की गलत व्याख्या करते हैं, क्योंकि ऐसा करके उनको चुनाव में लाभ लेना होता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर केजरीवाल में हिम्मत है तो वह मुस्लिम धर्म के धर्मगुरु मोहम्मद साहब के बारे में कुछ बोलकर देखें, उनको पता चल जाएगा कि किसी धर्म के बारे में टिप्पणी करने से क्या कुछ हो सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में भी राष्ट्रीय जनता दल के लोगों ने इस तरह की बातें चुनावी जनसभाओं में करके लाभ लेने की कोशिश की थी। अब वही काम अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव में करने की कोशिश कर रहे हैं।