-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Geeta Jain Not Get Bjp Ticket From Mira Bhayander Seat Decided To Contest As An Independent Candidate
मीरा भयंदर से टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी से नाराज गीता जैन, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया फैसला
- Written By: प्रिया जैस
भारतीय जनता पार्टी की नेता गीता जैन ने मीरा भयंदर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट न मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की और घोषणा की कि वह फिर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी।

गीता जैन (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मीरा भयंदर से भारतीय जनता पार्टी में टिकट के लिए अब तक गीता जैन का नाम आगे आ रहा था, जो आखिरी समय आते-आते तक बदल दिया गया। इस बात पर गीता जैन ने अफसोस जताया है और अब पार्टी के खिलाफ स्वतंत्र रूप से खड़े होने का फैसला कर लिया है।
भारतीय जनता पार्टी की नेता गीता जैन ने मीरा भयंदर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट न मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की और घोषणा की कि वह फिर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। गौरतलब है कि जैन इस सीट से मौजूदा निर्दलीय विधायक हैं, लेकिन भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मेहता को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
रात तक गीता जैन का नाम आगे
गीता जैन ने आगे दावा किया कि भाजपा ने उन्हें टिकट देने का वादा किया था, लेकिन अंतिम समय में उन्हें टिकट देने से मना कर दिया गया। एएनआई से बात करते हुए गीता जैन ने कहा, “हर कोई जानता है कि कल रात तक मेरा नाम चर्चा में था और दिल्ली से लेकर मुंबई तक हर वरिष्ठ नेता ने मुझे इस सीट से उम्मीदवार बनाने का वादा किया था। यह फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस फैसले के पीछे का कारण पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से पूछा जाना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
दतिया उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में बाहरी चेहरों की भरमार, कांग्रेस ने लोकल लीडर्स पर लगाया दांव
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के साथ अवधेश नायक की तस्वीर वायरल, बोले- फिलहाल कांग्रेस छोड़ने का कोई इरादा नहीं
यह भी पढ़ें- बागियों ने बढ़ाया मविआ-महायुति का सिरदर्द, मुंबई में आधा दर्जन सीटों पर बगावती सुर
भ्रष्टाचारियों को दिया टिकट
मौजूदा निर्दलीय विधायक ने पार्टी नेताओं से यह भी सवाल किया कि पार्टी का टिकट ऐसे व्यक्ति को क्यों दिया जा रहा है, जिसके खिलाफ “कई आपराधिक मामले” दर्ज हैं। गीता जैन ने कहा, “मैं सभी पार्टी नेताओं से पूछना चाहती हूं कि वे इतने सारे FIR और भ्रष्टाचार के लगे आरोपों वाले लोगों को टिकट देकर पार्टी की छवि के साथ खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं? महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुझे फोन किया और कहा कि कुछ मजबूरियां हैं, जिसके कारण वे मुझे टिकट नहीं दे सकते।”
भाजपा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भी मीरा भयंदर सीट से नरेंद्र मेहता को ही चुनावी मैदान में उतारा था, जिसके बाद गीता जैन ने बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने करीब 15,000 वोटों से चुनाव जीता था।
यह भी पढ़ें- अजित पवार के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरा बिग बॉस का जाना माना चेहरा, बारामती विधानसभा क्षेत्र से भरा नामांकन
बता दें, कि गीता जैन पहले भी मीरा भयंदर से भाजपा की मेयर रह चुकी हैं। हालांकि, चुनाव के बाद गीता जैन ने महायुति गठबंधन को अपना समर्थन देने का वादा किया था।
288 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं और मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस बीच, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों ही विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस रहे हैं और कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Geeta jain not get bjp ticket from mira bhayander seat decided to contest as an independent candidate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














