पंजाब : उपचुनाव के पहले अकाली दल को झटका! पूर्व मंत्री सोहन ठंडल ने छोड़ी पार्टी
पंजाब में आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल होशियारपुर में BJP में शामिल हो गए हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
पंजाब : उपचुनाव के पहले अकाली दल को झटका
चंडीगढ़: पंजाब में आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल होशियारपुर में भाजपा में शामिल हो गए हैं। कयास हैं कि, BJP उपचुनाव में ठंडल को छब्बेवाल विधानसभा सीट (सुरक्षित) से अपना उम्मीदवार बना सकती है। माहिलपुर और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्रों से चार बार विधायक रह चुके ठंडल का इस तरह BJP में शामिल होना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना गया है।
आज BJPके पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने सोहन ठंडल का पार्टी में स्वागत किया। देखा जाए तो उप-चुनावों के बीच अकाली दल पहले से ही अनेंको विवादों में घिरा हुआ है, ऐसे में ठंडल का जाना पार्टी की चिंताओं को और भी बढ़ा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल; समर्थकों ने भी पहना भगवा गमछा
MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
इधर सोहन सिंह ठंडल के भाजपा में जाने से पंजाब की राजनीति गरमा चुकी है। हालांकि BJP ने अभी तक होशियारपुर के चब्बेवाल से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, जो कि बहुत बड़ा सस्पेंस है। आज BJP की तरफ से एक विशेष कार्यक्रम निजी होटल में रखा गया, जिसमें पंजाब प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सोहन सिंह ठंडल को पार्टी जॉइन करवाई। कहा जा रहा है कि ठंडल के BJP में आने से पार्टी को पंजाब में आगामी चुनावों के मद्देनज़र एक सशक्त नेता के रूप में मजबूती मिलने की बड़ी उम्मीद है।
यहां पढ़ें – परांडा विधानसभा सीट: क्या शिवसेना फिर से पहन पाएगी जीत का ताज या बीजेपी मारेगी बाजी?
जानकारी दें कि, ठंडल ने 2024 का लोकसभा चुनाव होशियारपुर सीट से अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे तब हार गए थे। अकाली दल की कोर समिति के सदस्य रहे ठंडल ने 2012 का विधानसभा चुनाव छब्बेवाल सीट से जीता था। लेकिन 2017 और 2022 में हुए चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। वह पंजाब में अकाली दल सरकार में जेल, पर्यटन और संस्कृति मंत्री थे। बता दें कि, पंजाब की चार विधानसभा सीटों- गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, छब्बेवाल और बरनाला में उपचुनाव होने हैं। इन सीटों के विधायक लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
