फिल्म स्टार गोविंदा की ललकार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद बनेगी महायुति की सरकार
गोविंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से महायुति की एक बार फिर से सरकार बनेगी और एकनाथ शिंदे दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में छत्रपति संभाजी नगर में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए फिल्म स्टार गोविंदा ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ-साथ एकनाथ शिंदे की जमकर सराहना की। गोविंदा ने कहा कि जिस तरह से एकनाथ शिंदे ने पिछले कुछ सालों से सरकार चलाई है, उससे लोग काफी खुश हैं। एक बार फिर से महाराष्ट्र की जनता उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहती है। गोविंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से महायुति की एक बार फिर से सरकार बनेगी और एकनाथ शिंदे दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।