Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एकनाथ शिंदे को CM पद के लिए मिल रहा भारी समर्थन, ‘वर्षा’ के बाहर इकट्ठा हो रही जनता

महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने समर्थकों से कहा कि वे उनके मुख्यमंत्री बने रहने के पक्ष में समर्थन जताने के लिए दक्षिण मुंबई स्थित उनके सरकारी आवास ‘वर्षा' के बाहर इकट्ठा न हों।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 26, 2024 | 09:32 AM

एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के समर्थन में जनता उनके आवास के बाहर इकट्ठा हो रहे है। महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने समर्थकों से कहा कि वे उनके मुख्यमंत्री बने रहने के पक्ष में समर्थन जताने के लिए दक्षिण मुंबई स्थित उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ के बाहर इकट्ठा न हों।

एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘महायुति गठबंधन की बड़ी जीत के बाद राज्य में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी। हमने एक महागठबंधन के रूप में मिलकर चुनाव लड़ा और हम आज भी साथ हैं।”

जनता के प्रेम के लिए आभारी शिंदे

उन्होंने अपने समर्थकों से ‘वर्षा’ के बाहर या उनके समर्थन में किसी अन्य स्थान पर इकट्ठा नहीं होने की अपील की। एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘‘मेरे प्रति प्रेम के कारण कुछ लोगों ने सभी से मुंबई आने और एकत्र होने की अपील की है। मैं आपके प्यार के लिए बहुत आभारी हूं लेकिन मैं अपील करता हूं कि कोई भी मेरे समर्थन में इस तरह से एकत्र नहीं हो।”

महायुतीच्या प्रचंड विजयानंतर राज्यात पुन्हा एकदा आपले सरकार स्थापन होणार आहे. महायुती म्हणून आपण एकत्रित निवडणूक लढवली आणि आजही एकत्रच आहोत. माझ्यावरील प्रेमापोटी काही मंडळींनी सर्वांना एकत्र जमण्याचे, मुंबईत येण्याचे आवाहन केले आहे. तुमच्या या प्रेमासाठी मी अत्यंत मनापासून ऋणी… — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) November 25, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपको बताते चलें, कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में कुल 230 सीट जीतकर बड़ी जीत हासिल की है, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में बैठकें चल रही है और अब तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पद के लिए बैठक

एकनाथ शिंदे के समर्थक कह रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहिए क्योंकि उनके नेतृत्व में भारी जीत हासिल हुई है। राज्य विधानसभा चुनावों में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की वकालत कर रहे हैं।

महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को 132 सीट मिली थीं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को क्रमशः 57 और 41 सीट मिली थीं। राज्य में 20 नवंबर को हुए चुनावों के लिए मतगणना शनिवार को हुई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Eknath shinde appeals people not to gather in front of residence varsha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 09:30 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Mahayuti

सम्बंधित ख़बरें

1

‘कोई माई का लाल…’, लाडकी बहिन योजना के श्रेय पर महायुति में जंग, शिंदे बोले- मैं लाया योजना

2

हां! हम दोनों में मतभेद, शिंदे को लेकर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- मैं थोप नहीं सकता

3

जो नेता घरों से बाहर नहीं निकलते उन्हें बैग…वैभव नाईक के आरोपों पर मंत्री सामंत का पलटवार

4

बीजेपी-शिवसेना में बढ़ा टकराव! शिंदे के पूर्व विधायक के घर पर पड़ी रेड तो सामने आए डिप्टी सीएम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.