- Hindi News »
- Elections »
- Distant Drums Sound Pleasant Jairam Ramesh Said Will Form Government In 2030
‘दूर के ढोल सुहावने’…2025 में मिली करारी हार, 2030 में बनाएंगे सरकार, बैकफुट पर कांग्रेस और ख़्वाब में खोए जयराम रमेश!
- Written By: अभिषेक सिंह
एक तरफ कांग्रेस को दिल्ली में तीसरी बार शून्य पर सिमटना पड़ा है। इसके बावजूद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश यह कह रहे हैं कि 2030 में हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे। यही वजह है कि इस पर 'दूर के ढोल सुहावने' वाली कहावत बिलकुल...

जयराम रमेश (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जनमत संग्रह से ज्यादा कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा, 2015 और 2020 में जब प्रधानमंत्री की लोकप्रियता चरम पर थी, तब भी आप ने दिल्ली में निर्णायक जीत हासिल की थी।
एक तरफ कांग्रेस को दिल्ली में तीसरी बार शून्य पर सिमटना पड़ा है। इसके बावजूद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश यह कह रहे हैं कि 2030 में हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे। यही वजह है कि इस पर ‘दूर के ढोल सुहावने’ वाली कहावत बिलकुल सटीक साबित हो रही है। इसे अगर दूर का ख़्वाब कहा जाए तो भी कुछ ग़लत नहीं होगा।
क्या बोले जयराम रमेश?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “दिल्ली चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री की नीतियों पर मुहर नहीं हैं, बल्कि यह जनादेश अरविंद केजरीवाल की छल-कपट, धोखाधड़ी और उपलब्धियों के बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावों की राजनीति को खारिज करता है। कांग्रेस पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के शासन के दौरान हुए विभिन्न घोटालों को उजागर करने में बड़ी भूमिका निभाई। दिल्ली के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी के बारह साल के कुशासन पर अपना फैसला सुनाया।”
सम्बंधित ख़बरें
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ! 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, कल विधायक दल की बैठक
जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
The 2025 Delhi Vidhan Sabha election results reflect nothing more than a referendum on Arvind Kejriwal and the Aam Aadmi Party. After all, at the height of the PM’s popularity in 2015 and 2020, AAP had won decisively in Delhi. This shows that, rather than being vindication of the… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 8, 2025
2030 में बनेगी कांग्रेस सरकार
उन्होंने कहा, “कांग्रेस को इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, पार्टी ने अपना वोट शेयर बढ़ाया है। कांग्रेस का चुनाव प्रचार शानदार रहा। पार्टी भले ही विधानसभा में जीत हासिल न कर पाई हो, लेकिन दिल्ली में उसकी मजबूत उपस्थिति है, जिसे लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से और मजबूत किया जाएगा। 2030 में दिल्ली में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।”
दिल्ली चुनाव से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रियंका का ‘आप’ पर हमला
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “दिल्ली की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट दिया है। दिल्लीवासी आप सरकार की कार्यशैली से तंग आ चुके थे।” आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वर्मा ने 4,089 मतों से हराया है, जो सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बड़ा झटका है। भाजपा 27 साल बाद फिर से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
Distant drums sound pleasant jairam ramesh said will form government in 2030
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMजमीन की रंजिश में छह लोगों को मारी गोली…फिर धारदार हथियारों से काटा, कर्नाटक से आया दिल दहलाने वाला मामला
May 29, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ! 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, कल विधायक दल की बैठक
May 29, 2026 | 10:49 PMतीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
May 29, 2026 | 10:37 PMSonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
May 29, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM












