Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इनके तलवे चाट रही है कांग्रेस, नागपुर में रोड शो के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर बोला हमला

महाराष्ट्र में चुनावी प्रचार जोर पकड़ चुका है। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में चुनावी रैली कर रहे है। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर हमला बोला और उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार महायुति की सरकार का ही चुनाव करेगी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 17, 2024 | 02:10 PM

देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री नागपुर में रोड शो कर रहे है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस बीच उन्हें विश्वास है कि जनता इस बार महायुति की सरकार का ही चुनाव करेगी।

इस चुनाव रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने जाति जनगणना के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चैलेंज किया था। इसको लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रियंका गांधी को जाति जनगणना के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने याद दिलाया कि जब बिहार में उन्होंने जाति जनगणना की बात की थी तब भारतीय जनता के सपोर्ट के बाद ही वह संभव हो पाया था।

देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नवनीत राणा के जनसभा रैली के दौरान उपद्रवियों के हंगामे पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ रह नहीं गया है इसलिए अब विपक्ष इस तरह की बातें कर रहा है।

#WATCH नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यहां लोगों का जो प्यार उमड़ रहा है वह इस बात का साक्षी है कि हमारी महायुती की सरकार है… प्रियंका जी को शायद जाति जनगणना के बारे में कुछ पता नहीं हैं, उन्हें मालूम नहीं है कि बिहार में हमारी सरकार ने जब समर्थन… pic.twitter.com/Lr0HKuzGnu — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2024

 

कांग्रेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

प्रियंका गांधी को कुछ नहीं पता

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यहां लोगों का जो प्यार उमड़ रहा है वह इस बात का साक्षी है कि हमारी महायुति की सरकार है। प्रियंका जी को शायद जाति जनगणना के बारे में कुछ पता नहीं हैं, उन्हें मालूम नहीं है कि बिहार में हमारी सरकार ने जब समर्थन किया तभी वहां जातिगत जनगणना हुई। जब मुद्दे नहीं होते तब ऐसी ही बातें होती हैं…”

तलवे चाट रही कांग्रेस

वोट जिहाद को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्ता की लालच में विपक्ष इतना गिर गया है कि वे मौलानाओं के तलवे चाट रहे है। इस पर हाल ही में मौलाना के मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी ने वोट जिहाद की बात कही। इस पर उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राहुल गांधी कहते है कि वोट जिहाद करेंगे। लोकसभा में जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है उनका बहिष्कार करेंगे और उनका हुक्का पानी बंद कर देंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या ये बात संविधान में लिखी गई है वोट देने वालो का सामाजिक बहिष्कार करें और वोट जिहाद करने वालो के तलवे चाटे। कांग्रेस को ऐसा करते हुए शर्म आनी चाहिए।

देवेंद्र फडणवीस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Devendra fadnavis road show in nagpur attacked congress ahead of maharashtra assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2024 | 02:09 PM

Topics:  

  • Congress
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Nagpur

सम्बंधित ख़बरें

1

पार्थ पवार लैंड स्कैम पर अजित पवार ने दी सफाई, बोले- पंजीकरण अधिकारियों का दोष

2

बकरियां छोड़ो…समाधान खोजो, वन मंत्री की सलाह का अजित पवार ने उड़ाया मजाक, बोले- मुआवजे से आगे सोचो

3

Youtube से हटाया जाएगा संभाजी महाराज का नाटक, शिक्षा राज्यमंत्री पंकज भोयर का ऐलान, NCERT में बदलाव!

4

Nagpur Development: नागपुर को बड़ी सौगात, 9 नये विद्युत उपकेंद्रों को CM फडणवीस ने दी मंजूरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.