- Hindi News »
- Elections »
- Congress Victory Keralam Assembly Election Known Five Reasons
केरलम में कांग्रेस की सुनामी: 7 साल बाद फिर बना 4 मुख्यमंत्रियों वाला रिकॉर्ड, जानें जीत के 5 बड़े कारण
Congress Victory Keralam: केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस नीत यूडीएफ की बड़ी जीत ने 10 साल का सूखा खत्म कर दिया है। इस जीत के साथ ही देश में कांग्रेस शासित राज्यों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।
- Written By: अमन उपाध्याय

केरलम में कांग्रेस की जीत, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Congress Victory Keralam Reasons: केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने देश की राजनीति में कांग्रेस के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। 140 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कांग्रेस गठबंधन (UDF) अभी तक के परिणाम में लगभग 90 सीटों पर बढ़त बनाकर बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। इस जीत के साथ ही केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री शपथ लेगा। यह जीत न केवल राज्य के लिए बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड लेकर आई है।
7 साल बाद टूटा ‘3 का फेर’
कांग्रेस पिछले काफी समय से ‘3 के फेर’ में फंसी हुई थी यानी देश में एक साथ उसके पास 3 से ज्यादा मुख्यमंत्री नहीं रहे हैं। 2019 में आखिरी बार पार्टी के पास 4 मुख्यमंत्री थे लेकिन उसके बाद राज्यों की संख्या घटती-बढ़ती रही। अब 2026 में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के बाद केरलम में भी कांग्रेस की सरकार बन जान से 7 साल बाद पहली बार देश में कांग्रेस के 4 मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले 2018 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब की जीत के समय यह आंकड़ा 4 तक पहुंचा था।
सभी ताजा खबरों के अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
सम्बंधित ख़बरें
चेन्नई की हॉट सीटों पर TVK का कब्जा! CM स्टालिन पर लटकने लगी हार की तलवार, बेटे उदयनिधि की भी हालत खराब
वोटों की गिनती के बीच भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता आवास के बाहर काटा बवाल, देखें VIDEO
बंगाल में भाजपा जीती तो कौन बनेगा सूबे का सीएम, रेस में शामिल हैं कई बड़े नाम, क्या कहता है भाजपा का इतिहास?
Puducherry Election Results: पुडुचेरी में AINRC का बजा डंका, निर्दलीय भी जीते, जानें 8 सीटों के आंकड़े
कांग्रेस की जीत के 5 मुख्य मंत्र
राजनीति के जानकारों के अनुसार, केरलम में इस बड़ी जीत के पीछे कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति के ये 5 प्रमुख कारण रहे हैं:
गठबंधन की मजबूती: यूडीएफ ने स्थानीय स्तर पर 3 छोटी पार्टियों को अपने साथ जोड़कर वोटों के बिखराव को रोका।
नए चेहरों पर दांव: लोकसभा के हारे हुए प्रत्याशियों और कई नए युवाओं को मैदान में उतारा गया और डोर-टू-डोर कैंपेन को बढ़ावा दिया गया। जिससे राह और आसान हो गई।
वोट बैंक का ध्रुवीकरण: कांग्रेस ने सीपीएम सरकार के दौरान बढ़ते बीजेपी के प्रभाव को मुद्दा बनाया। जिसके बाद मुस्लिम और ईसाई मतदाता कांग्रेस के पक्ष में एकजुट हो गए।
गुटबाजी पर लगाम: चुनाव के समय केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथल्ला और वीडी सतीशन जैसे दिग्गज नेताओं के बीच के मतभेदों को शांत रखा गया और वे एकजुट होकर प्रचार में उतरे।
युवाओं और अल्पसंख्यकों पर फोकस: कांग्रेस ने सचिन पायलट, इमरान प्रतापगढ़ी और जेबी माथेर थॉमस जैसे युवा नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा। इन नेताओं ने अपनी रैलियों के जरिए युवाओं और पढ़े-लिखे वोटरों को पार्टी से जोड़ा और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें:- केरलम में कांग्रेस की 10 साल बाद सत्ता में वापसी के संकेत, अब मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 5 दिग्गजों में होड़
केरलम का कांग्रेस में बढ़ा कद
केरलम कांग्रेस के लिए बहुत खास है क्योंकि प्रियंका गांधी यहीं से सांसद हैं। साथ ही, पार्टी के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक, के.सी. वेणुगोपाल भी केरलम के ही रहने वाले हैं। इस बड़ी जीत से न केवल पार्टी का जोश बढ़ा दिया है बल्कि राज्य में कांग्रेस का संगठन भी काफी मजबूत हो गया है।
Congress victory keralam assembly election known five reasons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेन्नई की हॉट सीटों पर TVK का कब्जा! CM स्टालिन पर लटकने लगी हार की तलवार, बेटे उदयनिधि की भी हालत खराब
May 04, 2026 | 02:37 PMवोटों की गिनती के बीच भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता आवास के बाहर काटा बवाल, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 02:36 PMबंगाल में भाजपा जीती तो कौन बनेगा सूबे का सीएम, रेस में शामिल हैं कई बड़े नाम, क्या कहता है भाजपा का इतिहास?
May 04, 2026 | 02:33 PMGadchiroli Police Recruitment: नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भर्ती में कॉमन मेरिट नहीं; आरक्षण नियम बरकरार
May 04, 2026 | 02:30 PMPrabhas फिर बनेंगे भैरवा, ‘कल्कि 2’ की शूटिंग को मिली रफ्तार, मेगास्टार के धमाकेदार कमबैक की तैयारी शुरू
May 04, 2026 | 02:29 PMUdaipur Court Bomb Threat: बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, डॉग स्क्वाड और ATS कर रही तलाशी
May 04, 2026 | 02:22 PMPune Kondhwa Murder Case: पुणे के कोंढवा में शराब के विवाद में युवक की हत्या, पत्थर मारकर ली जान
May 04, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM











