केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, शशि थरूर और कन्हैया कुमार समेत यह नाम शामिल

Kerala Assembly Election: केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।
Kerala Assembly Election
केरल कांग्रेस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Congress Star Campaigners List: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और शशि थरूर जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं। यह सभी नेता चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

स्टार प्रचारक की लिस्ट में यह नाम शामिल

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नाम शामिल हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एक एंटोनी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपा दासमुंशी, सिद्दारमैया, रेवंत रेड्डी, डीके शिवकुमार, कन्हैया कुमार, मोहम्मद अजरुद्दीन, केसी जोसेफ, दीप्ती मेरी बर्गिश, शमा मोहम्मद, जोसेफ वाजहाकन, एलोशियस जेवियर, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट, सनी जोसेफ, वीडी साथीशन, रमेश चेन्नीथाला, शशि थरूर, के सुधाकरण, कोडीकुन्नील सुरेश, अदूर प्रकाश, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, वीएम सुधीरन, एमएम हसन, के मुरलीधरन, पीजे कुरियन, बेन्नी बेहनान, एमकी राघवन, शाफी परमबिल, एंटो एंटोनी, राजमोहन उन्नीथन, केजे जॉर्ज, जमीर अहमद खान, जेपी माथेर, इमरान प्रतापगढ़ी शामिल हैं।

केरल में 9 अप्रैल को है चुनाव

केरल विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने रविवार को कर दिया। केरल में एक चरण में चुनाव होंगे। यहां 9 अप्रैल को वोटिंग की जाएगी और 4 मई को अन्य राज्यों के साथ चुनावी नतीजे आएंगे। केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है।

केरल में त्रिकोणीय महा मुकाबला

केरल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव के बीच इस बार विधानसभा चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है, जहां कांग्रेस, सीपीआई(एम) और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने नजर आ सकते हैं। अब इस बार के चुनाव में किसके सिर सजेगा जीत का ताज यह तो देखने वाली बात होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com