Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव : BJP के बाद कांग्रेस-MVA का भी घोषणा पत्र जारी, जानें पार्टी अध्यक्ष खरगे ने किए कौन-कौन से वादे

रतीय जनता पार्टी (BJP) का संकल्प पत्र जारी होने के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी आज अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। घोषणा-पत्र को जारी करते हुए खरगे ने कहा कि 'महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए हमारे पास पांच स्तंभ हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं।'

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 10, 2024 | 01:28 PM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा-पत्र

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : आज यानी रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का संकल्प पत्र जारी होने के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महाविकास अघाड़ी का भी घोषणापत्र ‘महाराष्ट्रनामा’ जारी किया।इस अवसर पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले , कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और अन्य नेता मौजूद रहे।

इस खास मौके के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, आज हम महाराष्ट्र चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिए बहुत ही महत्वपर्ण चुनाव माना जाता है। इस बार यह चुनाव देश का भविष्य ही बदलने वाला चुनाव है। ऐसे में अगर महाराष्ट्र में हम महा विकास अघाड़ी की सरकार लाएंगे तभी हम यहां की जनता को एक स्थिर, अच्छा सुशासन दे पाएंगे।

#WATCH | Congress President Mallikarjun Kharge launches the party’s manifesto ‘Maharashtra Nama’ for #MaharashtraAssemblyElections2024, in Mumbai.

Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut, NCP-SCP MP Supriya Sule, Maharashtra Congress President Nana Patole, Congress National General… pic.twitter.com/woTDIdG31V

— ANI (@ANI) November 10, 2024

इस घोषणा-पत्र को जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए हमारे पास पांच स्तंभ हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं।’

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: During the launch of the Congress manifesto for the Maharashtra Assembly Elections, party President Mallikarjun Kharge says, “… What does he mean by this? ‘Aap kisko kaatangey?’… Indira Gandhi and Rajiv Gandhi sacrificed their lives to keep the… pic.twitter.com/X56sPYa4ce

— ANI (@ANI) November 10, 2024

इसके साथ ही घोषणा पत्र जारी करते हुए खरगे ने कहा कि, ‘बेरोजगार युवाओं को 4000 रुपये मासिक वजीफा दिया जाएगा। वहीं जो 25 लाख रुपये की हमारी स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान में अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई थी, इसे अब महाराष्ट्र में भी लागू किया जाएगा। हम घोषणा-पत्र में मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराने का वादा करते हैं। इसके साथ ही हमने जाति जनगणना करने का फैसला किया है और हम वादा करते हैं कि तमिलनाडु की ही तरह आरक्षण पर 50% की सीमा को इस सुबे से हटा देंगे।’

आज मल्लिकार्जुन खरगे य़ह भी कहा कि, मौजूदा सरकार को हम हटाएंगे तभी एक अच्छी स्थिर सरकार हम महाविकास अघाड़ी की ला सकेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अनैतिक और असंवैधानिक सरकार है। वहीं सुबे के लिए खेती और किसान का विकास महाविकास अघाड़ी की सरकार में होगा। हम जनता के सामने आज हमारा महाराष्ट्रनामा रख रहे हैं। हमारी पांचों गारंटी हमारी सरकार के आने के बाद लागू होंगी। लेकिन हमारी कॉपी करने वाले लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि हम दिवालियापन निकालने की योजना ला रहे हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुंबई के एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। शाह द्वारा जारी किए गए इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने इस बार खास तौर पर किसानों, युवाओं, महिलाओं पर फोकस करते हुए कई अहम वादे किए हैं।

खबर अपडेट हो रही है ।

Congress mva launch manifesto for maharashtra assembly elections mallikarjun kharge introduce five pillers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2024 | 01:18 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

EC Vs Congreess की जंग में कूदे दिग्विजय सिंह, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोला तीखा हमला

2

अभी जांच लें वोटर लिस्ट, बाद में दोष न दें, बावनकुले का कांग्रेस को आह्वान, कहा- वोट बढ़ने का मतलब..

3

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

4

वही रटी-रटाई स्क्रिप्ट! पात्रा या ठाकुर चुनाव आयुक्त? EC की कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस का हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.