- Hindi News »
- Elections »
- Chhagan Bhujbal Independent Mlas Will Have The Key To Power In Maharashtra
छगन भुजबल का बड़ा बयान, बोल- निर्दलीय विधायकों के पास होगी महाराष्ट्र के सत्ता की चाबी
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है। पार्टियों ने तैयारियों शुरू कर दी है। अपने-अपने गढ़ में मुस्तैदी से लड़ने के लिए रणनीतियां बनाई जा रही है। राजधानी मुंबई में आने वाली 36 सीटों के साथ कोंकण में की 75 सीटों पर सभी दलों की नजर होगी।

छगन भुजबल (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है। पार्टियों ने तैयारियों शुरू कर दी है। अपने-अपने गढ़ में मुस्तैदी से लड़ने के लिए रणनीतियां बनाई जा रही है। राजधानी मुंबई में आने वाली 36 सीटों के साथ कोंकण में की 75 सीटों पर सभी दलों की नजर होगी। खासकर मुंबई की 36 सीटें अहम मानी जाती है। मुंबई से लेकर सिंधुदुर्ग के सुदूर दक्षिणी जिले तक फैला महाराष्ट्र का तटीय क्षेत्र किसी समय में कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में अविभाजित शिवसेना के हाथों कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक जमीन खो दी है।
महाराष्ट्र को 1960 में राज्य का दर्जा मिलने के बाद इस क्षेत्र के अधिकांश लोग काम और व्यवसाय के लिए मुंबई चले गए थे। तब तटीय कोंकण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मुंबई से भेजे जाने वाले ‘मनीऑर्डर’ पर निर्भर मानी जाती थी। हालांकि, अब स्थिति वैसी नहीं रही। राजनीतिक पंडितों को कहना है कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। महाराष्ट्र में की सत्ता की चाबी किसे मिलेगी यह तय करने में काेंकण क्षेत्र का अहम रोल होगा।
कोंकण आत्मनिर्भर हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से बीजेपी के लोकसभा सांसद नारायण राणे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कोंकण अब आत्मनिर्भर हो गया है और मछली, आम और काजू के निर्यात के बलबूते समृद्ध हो रहा है। वर्ष 1990 में पहली बार सिंधुदुर्ग की मालवान सीट से शिवसेना विधायक के रूप में जीतने वाले 72 वर्षीय राणे ने कहा कि ‘‘युवा उद्यमशीलता को अपना रहे हैं। हवाई और रेल संपर्क बढ़ने से बुनियादी ढांचे का भी विस्तार हुआ है। पर्याप्त बिजली और पानी उपलब्ध है। इस क्षेत्र में जबरदस्त आर्थिक परिवर्तन हुआ है।”
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
Narayan Rane: सीएम से केंद्रीय मंत्री तक का सफर, नारायण राणे की राजनीति, जिसने महाराष्ट्र की सत्ता हिला दी
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Narayan Rane का रिटायरमेंट पर यू-टर्न, बोले -‘मैंने संन्यास की बात नहीं की’
रत्नागिरी को भी पर्यटन जिले के रूप में विकसित करेंगे
बीजेपी नेता नारायण राणे ने कहा कि ‘‘मैं सिंधुदुर्ग की तरह रत्नागिरी को भी पर्यटन जिले के रूप में विकसित करना चाहता हूं।” एनसीपी नेता व मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के राजनीतिक बदलाव का ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। छगन भुजबल 1985 में मुंबई की मजगांव सीट से ‘मशाल’ चुनाव चिह्न पर निर्वाचित होने वाले एकमात्र शिवसेना विधायक थे। वह अब अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं।
यह भी पढ़ें:– बालापुर विधानसभा सीट: त्रिकोणीय मुकाबले में कौन बिगाड़ेगा किसका खेल, महायुति, MVA और VBA होंगी आमने-सामने
शिवसेना और कांग्रेस में होती थी टक्कर
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने बताया कि अविभाजित शिवसेना और कांग्रेस कभी इस क्षेत्र में कट्टर प्रतिद्वंद्वी हुआ करती थीं। उन्होंने कहा कि 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद, कोंकण संभाग का हिस्सा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राजनीतिक क्षेत्र ठाणे जिले में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
30 से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार जीतेंगे
छगन भुजबल ने दावा किया कि ‘‘मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में 30 से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार चुनकर आएंगे और अगली सरकार बनाने की कुंजी उनके पास होगी।” ‘बाल ठाकरे एंड द राइज ऑफ द शिवसेना’ पुस्तक के लेखक एवं पत्रकार वैभव पुरंदरे ने बताया कि 1966 में स्थापित क्षेत्रीय पार्टी शिवसेना, मुंबई और कोंकण में मजबूत हुई, जहां पहले वामपंथियों और समाजवादियों का महत्वपूर्ण प्रभाव हुआ करता था।
यह भी पढ़ें:– वरोरा विधानसभा सीट: वरोरा विधानसभा सीट: कांग्रेस बरकरार रखना चाहेगी बादशाहत, महायुति की वापसी पर रहेगी नजर
वैभव पुरंदरे ने कहा कि ‘‘शिवसेना ने कांग्रेस के समर्थन से वामपंथियों का मुकाबला किया। जब वामपंथियों का सफाया हो गया, तो मुंबई के मिल मजदूर, जो पहले वामपंथियों के साथ जुड़े हुए थे, शिवसेना के पाले में आ गए। ये मिल मजदूर कोंकण से मुंबई में काम करने आए थे, इसलिए कोंकण में उनके परिवारों ने भी शिवसेना का समर्थन किया।”
बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। एकनाथ शिंदे की शिवसेना और प्रतिद्वंदी उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) की निगाहें तटीय क्षेत्र काेंकण के चुनावी प्रदर्शन पर टिकी हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chhagan bhujbal independent mlas will have the key to power in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PM‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
May 30, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














