पंजाबी बहुल सीट पर मनजिंदर सिंह सिरसा का कमाल, राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी 13668 वोटों से आगे

दिल्ली पंजाबी बहुल राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा 13668 वोटों से आगे है। यहां अभी 12 में से 10 राउंड की मतगणना हो चुकी है...
पंजाबी बहुल सीट पर मनजिंदर सिंह सिरसा का कमाल, राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी 13668 वोटों से आगे
मनजिंदर सिंह सिरसा व अमित शाह (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होने के 4 घंटे बाद भाजपा बहुमत ने आंकड़ा पर कर लिया है। राजौरी गार्डन विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा और आम आदमी पार्टी की धनवती चंदेला के बीच सीधी लड़ाई है। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार धर्मपाल चंदेला भी पूरे दमखम से चुनाव लड़े हैं।

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा 13668 वोटों से आगे है। यहां अभी 12 में से 10 राउंड की मतगणना हो चुकी है। ऐसे में मनजिंदर सिंह सिरसा की जीत पक्की मानी जा रही है। राजौरी गार्डन पंजाबी बहुल सीट है।

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला दूसरे नंबर पर है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चंदेला को 10 राउंड की गिनती के बाद 41 हजार 419 वोट मिले है। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मपाल चंदेला है।

करावल नगर से कपिल मिश्रा आगे

इधर करावल नगर विधानसभा सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा ने बढ़त बनाई हुई है। 12 राउंड की गिनती के बाद कपिल मिश्रा 34 हजार 35 वोटों से आगे है। मिश्रा को 64 हजार 503 वाेट मिले है। वहीं दूसरे पर आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी है। त्यागी को 12 राउंड की गिनती के बाद 30 हजार 468 वोट मिले है।

भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यालय के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है। समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए।

भाजपा बनाएगी सरकार

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार साढ़े 12 बजे दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा 48 जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी। दिल्ली चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!

सीएम का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

दिल्ली भाजपा के मुखिया वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इस बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि ‘‘अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम का इंतजार करेंगे।''

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com