- Hindi News »
- Elections »
- Bjp Candidate Parag Shah Is Campaigning On A Wheelchair
व्हीलचेयर पर शाह कर रहे प्रचार भाजपा प्रत्याशी पराग शाह, कहा- बातें नहीं प्रयास करेंगे, वादा नहीं विकास करेंगे
घाटकोपर पूर्व में बीजेपी व महायुति के उम्मीदवार पराग शाह के चुनावी प्रचार में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। चुनाव प्रचार में वार्ड, तहसील, जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ पराग शाह व्हीलचेयर से घूम कर लोगों से मिल रहे है।
- Written By: आकाश मसने

व्हीलचेयर पर पराग शाह कर रहे लोगों से मुलाकात (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: घाटकोपर-पूर्व में बीजेपी व महायुति के उम्मीदवार पराग शाह के चुनावी प्रचार में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। चुनाव प्रचार में वार्ड, तहसील, जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ पराग शाह व्हीलचेयर से घूम कर लोगों से मिल रहे है। घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े स्लम के रूप में पहचाने जाने वाले कामराज नगर, रमाबाई आंबेडकर नगर के लोगों ने स्थानीय मुद्दों एवं क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। पराग शाह ने भी लोगों को विकास का आश्वासन दिया और कहा कि हम वादा नहीं, विकास करेंगे।
भाजपा महायुति के घाटकोपर पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी पराग शाह के प्रचार के लिये वार्ड 125 में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परमेश्वर कदम, रवि पुज, भालचंद्र शिरसाट, विकास कामत, सुरेश आवले, राजाभाऊ गांगुर्डे, बापू धुमाले, तुषार कांबले, संघदीप केदारे, सविता कापसे, रेणुका राउल, रवि नेतावटे आदि बड़ी संख्या में महायुति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:– मुंबई में एमवीए को मिलेगी सिंगल डिजिट में सीट! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आशीष शेलार ने जताया विश्वास
सम्बंधित ख़बरें
तैयार था 100 गाड़ियों का काफिल, लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद ई-रिक्शा से भाजपा ऑफिस पहुंचे जादौन
एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं, बोले- अमित शाह की रणनीति और PM मोदी के जादू ने रचा इतिहास
PM मोदी और CM मोहन की अपील की उड़ी धज्जियां, 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे बीजेपी नेता
MP Congress Strategy: पंचायत चुनाव में कांग्रेस की नई रणनीति ,प्रत्याशियों को मिलेगा पार्टी का ‘सीधा समर्थन’
पराग शाह के साथ हुआ था हादसा
बता दें कि कुछ दिन पहले बीजेपी के उम्मीदवार पराग शाह एक हादसे का शिकार हो गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें महीनेभर घर पर ही रहने की हिदायत दी थी। 5 नवंबर को पराग शाह जब चुनाव प्रचार के लिए घर से निकलने ही वाले थे कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पराग गिर गए। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में उनके बाएं पैर का लिगामेंट पूरी तरह से टूटने की जानकारी सामने आई। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने की सलाह दी थी।
एक माह बाद करेंगे ऑपरेशन
पराग शाह ने एक महीने बाद ऑपरेशन करने का फैसला किया है। शाह की जांच कर रहे आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मितेन सेठ और डॉ अमित शाह ने बताया कि शाह की सर्जरी जरूरी है। उन्हें बेड पर ही रहना होगा। शाह का कहना है कि मैं व्हीलचेयर या गाड़ी में बैठ कर कार्यकताओं के साथ अपने क्षेत्र में प्रचार करूंगा।
यह भी पढ़ें:– पृथ्वीराज चव्हाण का भाजपा पर जोरदार प्रहार, बोले- अमित शाह ने महाराष्ट्र पर लगाया गद्दारी का दाग
Bjp candidate parag shah is campaigning on a wheelchair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ
May 12, 2026 | 01:31 PMभारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से करें इन 10 खूबसूरत देशों की सैर, नहीं कटेगा आपका चालान!
May 12, 2026 | 01:30 PMTeacher Eligibility News: MP शिक्षक पात्रता विवाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 1.5 लाख शिक्षकों का भविष्य होगा तय
May 12, 2026 | 01:25 PMतैयार था 100 गाड़ियों का काफिल, लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद ई-रिक्शा से भाजपा ऑफिस पहुंचे जादौन
May 12, 2026 | 01:25 PMCannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
May 12, 2026 | 01:24 PMअकोला: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, मार्च से रुकी 3 महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी
May 12, 2026 | 01:21 PMनागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश
May 12, 2026 | 01:17 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM













