महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीजेपी के स्पेशल 34, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में विशेष तैयारियां चल रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे उस समिति के अध्यक्ष हैं।
- Written By: आकाश मसने
डिजाइन फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में विशेष तैयारियां चल रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे उस समिति के अध्यक्ष हैं। मंगलवार को नरीमन प्वाइंट स्थित बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर इस बारे में जानकारी साझा की गई। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मधुकर मूसले और प्रदेश कार्यालय संयुक्त सचिव भरत राऊत उपस्थित थे।
बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य में फिर से महायुति की सरकार बनाने के संकल्प के साथ तैयार हैं। बुथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए 20 लोगों की प्रबंधन समिति गठित की गई है। इसमें तीन सह-संयोजक के साथ-साथ विभिन्न समितियों के प्रमुख भी शामिल है। पार्टी ने चुनाव प्रचार में मदद के लिए 9 विशेष आमंत्रित सदस्य और 5 पदेन सदस्य नियुक्त किए हैं।
यह भी पढ़ें:– इंटरनल सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे, आंकड़े बयां कर रहे बीजेपी-कांग्रेस का प्रेशर गेम
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न मामलों की जांच के लिए बनेगी विशेष समिति, कानूनों की होगी समीक्षा
हिमांशु राय लिगेसी अवार्ड 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा, चिकित्सा और संगीत क्षेत्र की हस्तियां सम्मानित
नागपुर खेल विभाग में हड़कंप! मिशन लक्ष्यवेध में अव्यवस्था के खिलाफ BJP आघाड़ी का हल्लाबोल, प्रशासन ने उठाए कदम
यूपी में BJP की नई टीम का ऐलान… पूजा पाल की खुल गई किस्मत, राजनाथ के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ये है पार्टी की योजना
दानवे ने कहा कि विधानसभा चुनावों की योजना बनाने और संचालन के लिए बनाई गई प्रबंधन समिति बूथ तक की व्यवस्था को सक्षम बनाने के लिए राज्य, जिला व तहसील स्तर पर सम्मेलन आयोजित करेगी। विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के तहत विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन किया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कांबले, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक नेते, श्रीकांत भारतीय को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
मा. प्रदेश अध्यक्ष @cbawankule जी यांनी पुढील प्रमाणे विधानसभा निवडणुक २०२४ व्यवस्थापन समितीची घोषणा केली, सर्व नियुक्त सन्मानीय पदाधिकारी यांचे हार्दिक अभिनंदन व मनःपूर्वक शुभेच्छा ! pic.twitter.com/rFaMuxxHf6 — भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) September 10, 2024
ये हैं विभिन्न समितियों के प्रमुख
- घोषणा पत्र समिति – वन और संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार
- विशेष संपर्क – उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल
- सामाजिक संपर्क – राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे
- महिला संपर्क – राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर
- कृषि क्षेत्र संपर्क – अशोक चव्हाण
- लाभार्थी संपर्क – राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल
- युवा संपर्क – केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे
- अभियान तंत्र – लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण
- सहकारी क्षेत्र संपर्क – विधान परिषद समूह नेता प्रवीण दरेकर
- मीडिया – अतुल भातखलकर
- ग्रामीण और शहरी स्थानीय स्वशासन संपर्क – केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल
- अनुसूचित जाति संपर्क- पूर्व विधायक भाई गिरकर
- अनुसूचित जनजाति संपर्क – आदिवासी विकास मंत्री विजयकुमार गावित
- सोशल मीडिया – विधायक निरंजन डावखरे
- महायुति चुनाव अभियान समन्वयक- ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन
ये हैं विशेष आमंत्रित सदस्य
- केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले
- उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
- राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े
- भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार
- पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे
- पूर्व मंत्री गणेश नाईक
- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री हंसराज अहीर
पदेन सदस्य (प्रदेश महासचिव)
- रणधीर सावरकर
- विक्रांत पाटिल
- माधवी नाईक
- विजय चौधरी
- संजय केनेकर
यह भी पढ़ें:– गडचिरोली के राजघराने में शुरू हुआ सत्तासंघर्ष, भाग्यश्री देगी पिता धर्मरावबाबा आत्राम को चुनौती
गडकरी पर बड़ी जिम्मेदारी
लंबे समय से राज्य की राजनीति से दूर रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इसमें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें विशेष प्रचारक के तौर पर अब चुनाव तक महाराष्ट्र में ही रहना होगा। इस दौरान वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
सोमैया को भी बड़ा मौका
खास बात यह है कि 2014 लोकसभा चुनाव के समय टिकट कटने के कारण हाशिए पर गए पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने बाद में उद्धव ठाकरे के नेतृत्ववाली महाविकास आघाडी सरकार की चूलें हिला दी थीं। लेकिन शिवसेना में एकनाथ शिंदे और राकां में अजित पवार के नेतृत्व में हुई बगावत तथा बाद शिंदे और अजित के महायुति सरकार में शामिल होने से सोमैया बैकफुट पर आ गए थे। अब बीजेपी ने 20 लोगों की चुनाव प्रबंधन समिति में चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख जैसी अहम जिम्मेदारी दी है। इससे सोमैया को फिर से सक्रिय राजनीति में उतरने का मौका मिल गया है।
