Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जांच में सच आएगा सामने’, बिटकॉइन मामले में भाजपा ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले को घेरा

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को चुनाव के खर्च के लिए अवैध रूप से 'बिटकॉइन' का उपयोग करने में कथित संलिप्तता के लिए महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आ जाएगी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 20, 2024 | 01:44 PM

संबित पात्रा, सुप्रिया सुले व नाना पटोले (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले उठे बिटकॉइन विवाद को लेकर भाजपा ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर हमला तेज कर दिया है। भाजपा ने चुनाव के खर्च के लिए अवैध रूप से बिटकॉइन का उपयोग करने में कथित संलिप्तता का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को चुनाव के खर्च के लिए अवैध रूप से ‘बिटकॉइन’ का उपयोग करने में कथित संलिप्तता के लिए महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आ जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता संबित पात्रा ने विपक्ष के इस दावे को खारिज कर दिया कि महाराष्ट्र चुनाव के बीच उसे निशाना बनाने की ‘साजिश’ के पीछे भाजपा का हाथ था।

सम्बंधित ख़बरें

Amit Shah Bihar Visit: बिहार से अमित शाह का घुसपैठियों पर प्रहार, बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

छत्रपति संभाजीनगर मनपा: स्थायी समिति में जगह पाने को नेताओं की लॉबिंग तेज, 5 मार्च को अहम बैठक

संसद में गूंजेगा अजित पवार प्लेन क्रैश का मुद्दा: सुप्रिया सुले और संजय राउत उठाएंगे आवाज

महाविकास आघाड़ी में एक सीट पर खींचतान, सुप्रिया सुले ने शरद पवार के नाम पर साधा समर्थन

महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध ‘क्रिप्टो’ मुद्रा धोखाधड़ी वर्षों पहले हुई थी और विपक्षी गठबंधन ने पिछले चुनाव में भी पैसे का इस्तेमाल किया था। उन्होंने दावा किया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस घोटाले में अब तक की कुल धनराशि 235 करोड़ रुपए है।

चुनाव आयोग से की शिकायत

बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा के आरोपों को फर्जी बताकर खारिज कर दिया जिसमें कथित तौर पर उनकी आवाज वाले ऑडियो रिकॉर्ड भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग और महाराष्ट्र पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सुप्रिया सुले ने कहा कि “ईमानदार मतदाताओं को बरगलाने के लिए झूठी सूचना फैलाने की यह प्रचलित रणनीति है।” सुले ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि “इसके पीछे की मंशा और दुर्भावनापूर्ण कारक पूरी तरह से स्पष्ट हैं और यह निंदनीय है कि ऐसी गतिविधियां भारतीय संविधान द्वारा निर्देशित स्वस्थ लोकतंत्र में हो रही हैं।”

चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि यह मामला तब सामने आया जब ‘क्रिप्टो मुद्रा’ व्यापार से कथित तौर पर जुड़े गौरव मेहता ने इस मामले को सार्वजनिक करने का फैसला किया क्योंकि उन्हें विपक्षी नेताओं की मदद के लिए बिटकॉइन भुनाने के बाद अपनी जान को खतरा होने का डर था।

इस मामले के तार 2018 की धोखाधड़ी से जुड़े है

भाजपा नेता ने दावा किया कि इस मामले की जड़ें वर्ष 2018 के ‘क्रिप्टो मुद्रा’ धोखाधड़ी से जुड़ी हैं और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक पूर्व अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल, जो निजी क्षेत्र में शामिल हो गए थे और जांच में मदद करने के लिए एक विशेषज्ञ के रूप में चुने गए थे, क्रिप्टो मुद्रा के कथित दुरुपयोग के लिए गिरफ्तार हुए थे। पाटिल की टिप्पणियों का हवाला देते हुए पात्रा ने दावा किया कि इस मामले में दो अन्य आईपीएस अधिकारी शामिल थे।

Bitcoin controversy bjp targets sule and patole

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2024 | 01:44 PM

Topics:  

  • Bitcoin
  • BJP
  • Nana Patole
  • Supriya Sule

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.