मुक्ताईनगर विधानसभा सीट : क्या जनता BJP को देगी जनादेश या एक फिर से निर्दलीय उम्मीदवार की होगी जीत?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर 2024 को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम मुक्ताईनगर विधानसभा के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं।
मुक्ताईनगर विधानसभा सीट : क्या जनता BJP को देगी जनादेश या एक फिर से निर्दलीय उम्मीदवार की होगी जीत?
मुक्ताईनगर विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

जलगांव : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। बता दें महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी – बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम मुक्ताईनगर विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

मुक्ताईनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र - 20 महाराष्ट्र राज्य विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, मुक्ताईनगर निर्वाचन क्षेत्र में जलगांव जिले के मुक्ताईनगर और बोडवाड़ तालुका और रावेर तालुका के खिरडी, सावदा राजस्व मंडल और सावदा नगर पालिकाएं शामिल हैं। मुक्ताईनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रावेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रकांत निम्बा पाटिल मुक्ताईनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।

मुक्ताईनगर विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?

वर्ष उम्मीदवार का नाम पार्टी वोटों की संख्या
2019 चंद्रकांत निंबा पाटिल IND 91092
2014 खडसे एकनाथराव गणपतराव BJP 85657
2009 एकनाथराव गणपतराव खडसे BJP 85708

मुक्ताईनगर के जातीय समीकरण

मुक्ताईनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जलगांव जिले में स्थित है और रावेर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। मुक्ताईनगर विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 40,771 हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 38,492 हैं। मुक्ताईनगर विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 26,352 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 8.9% है। 2019 के विधानसभा चुनाव में मुक्ताईनगर विधानसभा के मतदाताओं का कुल मतदान 66.27 प्रतिशत रहा।

जानिए इस बार क्या बन रहा समीकरण

मुक्ताईनगर विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ने 2009 से बीजेपी को अपना जनादेश देने का काम किया है। लेकिन 2019 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवीर को जीत मिली है। ऐसे में हो सकता है कि इस बार भी मुक्ताईनगर विधानसभा की जनता फिर से भाजपा को अपना जनादेश दे। 2024 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रिपीटेशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह तो सिर्फ एक अनुमान है बाकी तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com