5 फरवरी को केजरीवाल को बॉय-बॉय बोलेगी दिल्ली की जनता, जानिए ऐसा क्यों बोले मनोज तिवारी
दिल्ली में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मनोज तिवारी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर कई विफलताओं को लेकर निशाना साधा, जबकि कांग्रेस ने भी कई आरोप लगाए।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को झूठा, मक्कार और सत्ता का लोभी करार दिया है और कहा है कि जनता के द्वारा 3 बार मौका देने के बाद भी केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का अपराधिक, माफियावाला और भ्रष्टाचारी चेहरा उजागर हो गया है। अब दिल्ली की जनता केजरीवाल को सबक सिखाएगी और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की चाबी सौंपेगी। 5 फरवरी को दिल्ली की जनता उनको बॉय-बॉय बोलकर घर बैठा देगी। वहीं कांग्रेस के नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि राहुल गांधी ने केजरीवाल पर गलत टिप्पणी नहीं की है। शीश महल में रहकर केजरीवाल ने गरीबों के चूल्हे नहीं जलने दिए हैं। राहुल ने केवल दिल्ली का सच बोला है। दिल्ली की जनता भी इसे जानती है। राहुल गांधी दिल्ली की जनता के लिए काम करना चाहते हैं। इसलिए वहां की जनता अबकी बार कांग्रेस पार्टी को चुनाव में विजयी बनाएगी।