-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Assembly Election 2026 Pm Modi Bengal Visit Amit Shah Assam Roadshow
बंगाल चुनाव: असेंबली इलेक्शन में पीएम मोदी का ‘शंखनाद’ और शाह की ‘चार्जशीट’, क्या बदल पाएगी सत्ता की तस्वीर?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
West Bengal Elections 2026: पांच राज्यों के चुनावी रण में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की एंट्री से हलचल तेज है। बंगाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और असम में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है।

फोटो- नवभारत डिजाइन
Assembly Elections Update: देश के पांच राज्यों- असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के साथ ही सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। अब यह केवल रैलियों और नारों का चुनाव नहीं रह गया है, बल्कि यह देश के भविष्य और आम नागरिक की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाले फैसलों का मुकाबला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अब खुद कमान संभाल ली है, जिससे विपक्षी खेमों में हलचल बढ़ गई है। एक तरफ विकास के दावे हैं, तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जिनके बीच जनता को अपना फैसला सुनाना है। जानिए क्या है पीएम मोदी और अमित शाह का चुनावी प्रोग्राम।
बंगाल में मोदी की हुंकार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार कार्यक्रम ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा इस बार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री 5 अप्रैल को उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार से अपने अभियान का औपचारिक आगाज करेंगे। रणनीतिक रूप से यह दौरा बेहद अहम है क्योंकि उत्तर बंगाल भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है और पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को इसी क्षेत्र की सीटों पर होना है।
प्रधानमंत्री का लक्ष्य शुरुआती दौर में ही एक ऐसी लहर पैदा करना है जो पूरे राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बना सके। 5 अप्रैल के बाद वे दक्षिण बंगाल की ओर रुख करेंगे, जहाँ 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
‘अमित शाह 2.5 साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए?’ केजरीवाल ने उठाए 5 बड़े सवाल, बड़े खुलासे का किया दावा
अमित शाह की 40 पन्नों की ‘चार्जशीट’
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल और असम दोनों ही राज्यों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को कोलकाता में वे ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ एक व्यापक “चार्जशीट” पेश करने वाले हैं। बताया जा राह है कि लगभग 35 से 40 पन्नों के इस दस्तावेज में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन के दौरान हुए कथित घोटालों का ब्यौरा दिया गया है। इसमें राशन वितरण, शिक्षक भर्ती, मनरेगा के फर्जी जॉब कार्ड और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों जैसे 14 प्रमुख क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है।
भाजपा की कोशिश है कि इस बार के चुनाव को “भ्रष्टाचार बनाम विकास” के नैरेटिव पर लड़ा जाए। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सीआरपीएफ जवानों को कथित रूप से धमकाने के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है, जिस पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है।
असम और केरल में नई बिसात
असम में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। अमित शाह शनिवार को ही गुवाहाटी में भाजपा उम्मीदवार विजय गुप्ता के समर्थन में एक भव्य रोड शो करेंगे। इसके बाद वे सोनितपुर और नलबाड़ी जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे। असम में नामांकन वापसी के बाद अब 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं।
वहीं, केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राहुल गांधी के बीच “भाजपा की बी-टीम” होने को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। विजयन ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाते हुए उन्हें अनुभवहीन करार दिया है। दूसरी ओर, तमिलनाडु में डीएमके ने एआईएडीएमके पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उन्होंने भाजपा को राज्य में जरूरत से ज्यादा जगह देकर अपनी पार्टी का भविष्य खतरे में डाल दिया है।
यह भी पढ़ें: PM बालेन ने शपथ के 24 घंटे में ओली को भेजा जेल, नेपाल में नई सरकार बनते ही सियासी हलचल तेज
कांग्रेस ने उतारे 40 ‘स्टार प्रचारक’
विपक्षी दल कांग्रेस ने भी चारों राज्यों के लिए अपने 40 ‘स्टार प्रचारकों’ की फौज उतार दी है। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे दिग्गज शामिल हैं। पार्टी का लक्ष्य इस बार कम से कम 2 से 3 राज्यों में सत्ता में वापसी कर अपनी खोई हुई साख को फिर से स्थापित करना है। चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए बंगाल पुलिस को लंबित वारंटों को 10 दिन में तामील करने का निर्देश दिया है।
Assembly election 2026 pm modi bengal visit amit shah assam roadshow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PMNEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
Jul 01, 2026 | 10:28 PMKriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Jul 01, 2026 | 10:17 PMराम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Jul 01, 2026 | 10:15 PMमंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन
Jul 01, 2026 | 10:15 PMचेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
Jul 01, 2026 | 10:11 PMExplainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
Jul 01, 2026 | 10:06 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














