औरंगाबाद की दोनों सीटों पर जीतेंगे AIMIM के कैंडीडेट, असदुद्दीन ओवैसी का है दावा
AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि औरंगाबाद की दोनों सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे और क्षेत्र के मुख्य मुद्दों पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि यहां पीने के पानी की समस्या है, गरीबों को घर नहीं मिल पा रहा, और सड़कों की स्थिति भी खराब है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद जिले की दोनों सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार जरूर जीत हासिल करेंगे, क्योंकि यहां के लोगों को भरोसा है कि अगर AIMIM के विधायक चुनाव जीत कर विधानसभा में जाएंगे, तो यहां के मुद्दों पर ध्यान देंगे। यहां पर पीने की पानी की समस्या है, खराब सड़कें हैं और रोजी रोजगार का संकट प्रमुख मुद्दा है। जब यह हमारी पार्टी के दोनों विधायक जीत कर सदन में जाएंगे तो उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे और उसे हल करने की कोशिश करेंगे।