अरविंद केजरीवाल बोले- इसलिए भाजपा खरीदने लगती है वोट
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप ऐसे लोगों को अपना वोट कतई ना दें जो आपके वोटों को खरीदना चाहते हैं। वहीं भाजपा के नेता हर्ष मल्होत्रा ने AAP की सरकार पर दिल्ली वालों को आयुष्मान जैसी योजना से दूर रखने का आरोप लगाया है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार पर लगातार लग रहे आरोपों का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जब चुनाव हारने लगते हैं तो वह वोटों को खरीदने की बात कहने लगते हैं। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील की कि अगर भारतीय जनता पार्टी के लोग साड़ी, कंबल और पैसे बांटकर वोट मांगने आए तो पैसे लेकर भी उनको वोट मत दो। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप ऐसे लोगों को अपना वोट कतई ना दें जो आपके वोटों को खरीदना चाहते हैं। वहीं भाजपा के नेता हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर दिल्ली वालों को आयुष्मान जैसी योजना से दूर रखने का आरोप लगाया है और कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।