अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन ने 'INDIA' पर किया तीखा हमला, कहा- जो झारखंड बनने के खिलाफ थे आज वो JMM के साथ हैं

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश की जनता का रुझान देखकर लग रहा है कि प्रदेश में NDA की सरकार आ रही है। जनता जेएमएम और कांग्रेस से त्रस्त हो गई है।
अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन ने कांग्रेस और झामुमो पर साधा निशाना
अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

रांचीः पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विश्वास जताया है कि विधानसभा चुनाव के बाद NDA सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि लोग मौजूदा सरकार से नाराज है। मुंडा ने कहा, "आज, मैं जो जनता का रुझान देख रहा हूं, वह मौजूदा सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग मौजूदा सरकार से नाराज हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भाजपा जीतेगी और हम सरकार बनाएंगे। वर्तमान सरकार ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, जिसने 70 वर्षों तक झारखंड राज्य के सपनों को पूरा नहीं होने दिया। वर्तमान सरकार ने झारखंड राज्य को लूट का अड्डा बना दिया है। एनडीए स्पष्ट रूप से जीत रही है। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता के लिए India गठबंधन कुछ भी कर सकता है।

मुंडा ने india गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा, वे अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ हैं। इसका मतलब है कि सत्ता के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं।" इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन का झारखंड में कोई अस्तित्व नहीं है और वे चुनाव में कहीं नहीं टिकते। इस दौरान सोरेन कहा कि भाजपा की केवल झारखंड में ही नहीं, पूरे देश में लहर है। कोई भी इस लहर को रोक नहीं पाएगा। कांग्रेस और जेएमएम का झारखंड में कोई अस्तित्व नहीं है और वे इन चुनावों में कहीं नहीं टिकते हैं।

इस बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होने वाले झारखंड चुनाव से पहले शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। वहीं चार दिन पहले भाजपा छोड़कर आईं लुईस मरांडी को जेएमएम ने जामा से टिकट दिया है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उम्मीदवारों की पांचवीं जारी कर दी है। जिसमें लुई मरांडी को जामा आरक्षित से सीट से टिकट दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com