अनुराग ठाकुर बोले- झारखंड में चल रहा है लव-जिहाद और लैंड-जिहाद, बदलनी होगी सरकार
झारखंड विधानसभा चुनाव में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और जेएमएम की कड़ी आलोचना की। साथ ही रोजगार जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखते हुए सरकार बदलने की अपील की।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने झारखंड में चुनाव प्रचार के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि झारखंड में विकास कार्यों की जगह लव-जिहाद और लैंड-जिहाद का काम चल रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यहां पर जन कल्याण के बजाय जिहाद कल्याण कार्यक्रम चल रहा है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार झारखंड के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के बजाय बाहर से आए गैर झारखंडी लोगों को तमाम तरह की सुविधाएं दे रही है और यहां के लोगों के हक को छीन रही है।